विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakhi Sawant और मीका सिंह का किस वाला चैप्टर हुआ क्लोज, एक्ट्रेस बोलीं- मतभेद का बोझ लेकर नहीं मरना चाहती

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 17 Jun 2023 10:18 AM (IST)

Rakhi Sawant-Mika Singh राखी सावंत का मीका सिंह को लेकर लंबे समय से किस वाला विवाद चल रहा है। 2006 ...और पढ़ें

File Photo of Rakhi Sawant and Mika Singh
File Photo of Rakhi Sawant and Mika Singh

HighLights

  1. राखी सावंत और मीका सिंह के केस को लेकर आई बड़ी अपडेट
  2. क्लोज हुआ राखी-मीका सिंह का चैप्टर
  3. जानें केस क्लोस पर क्या कहा राखी सावंत ने

नई दिल्ली, जेएनएन। राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वह अपनी लव लाइफ को लेकर नहीं, बल्कि मीका सिंह पर फाइल किए गए केस की वजह से सुर्खियों में हैं, जिनपर उन्होंने 2006 में जबरन किस करने के आरोप में केस किया था। इस केस में मीका सिंह को राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने केस को रद्द कर दिया है।

रद्द हुआ मीका सिंह का केस

न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति एस डी डीगे की खंडपीठ ने सावंत के एक हलफनामे का संज्ञान लेते हुए इस मामले में प्राथमिकी और आरोपपत्र को खारिज कर दिया। सावंत ने इस हलफनामे में कहा था कि उन्होंने और सिंह ने आपसी रजामंदी से सुलह कर ली है। उनके हलफनामे में यह उल्लेख है कि सभी मतभेदों को सुलझा लिया गया है, और यह महसूस किया गया है कि पूरा विवाद गलतफहमी और भ्रम की वजह से पैदा हुआ था।

इसलिए लिया केस वापस

ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने मीका सिंह के खिलाफ केस रद्द करने का कारण बताया है। उन्होने कहा, ''मीका सिंह मेरे वेल विशर बन गए हैं। अभी वो मेरा दोस्त है। वह कॉल करते हैं, और मुझसे बहुत प्यार से बात करते हैं। कितने दिन लड़ते रहेंगे? मैं लोगों के साथ मतभेद का बोझ लेकर नहीं मरना चाहती। अभी लाइफ में आगे जाना है मुझे।''

क्या था पूरा मामला?

11 जून, 2006 को मीका ने मुंबई के एक रेस्तोरेंट में अपनी बर्थ डे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में राखी सावंत को मीका सिंह ने जबरन किस किया था। इसके बाद राखी की शिकायत पर मीका पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और 323 (शारीरिक हमला) के तहत मामला दर्ज किया था। इस साल अप्रैल में मीका सिंह ने अपने खिलाफ दायर की गई एफआईआर और उसके बाद पुलिस की दायर की गई चार्जशीट को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।