विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसी का भाई किसी की जान देखने पहुंची राखी सावंत, बिल्ली-बिल्ली गाने पर थिएटर में लगाए जमकर ठुमके, वीडियो वायरल

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Updated: Sat, 22 Apr 2023 09:58 PM (IST)

किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान के अलावा पलक तिवारी शहनाज गिल राघव जुयाल भूमिका चावला और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है।

Photo Credit : rakhi sawant Viral Bhayani Instagram Video Screenshot
Photo Credit : rakhi sawant Viral Bhayani Instagram Video Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। राखी को अच्छे से पता है कि लाइमलाइट में कैसे रहना है। राखी का अक्सर सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इसी बीच राखी का एक डांस वीडियो सामने आया है।

राखी आज ही रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' देखने के लिए सिनेमाघर पहुंची। इसी दौरान फिल्म के गाने पर राखी ने जमकर ठुमके लगाए।

'बिल्ली-बिल्ली आंख गोरिए' गाने पर दर्शकों के साथ किया डांस

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' आज ही ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में सलमान खान को अपना भाई मानने वाली राखी भला कैसे पीछे रहतीं। राखी फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंची। इसी दौरान उन्होंने फिल्म के 'बिल्ली बिल्ली आंख गोरिए आहा....' गाना पर्दे पर आते ही जमकर ठुमके लगाए। राखी के साथ फिल्म देखने आए कई दर्शकों ने भी खूब डांस किया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत दिखीं राखी

इस दौरान राखी सावंत के लुक की बात करें तो पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन कलर का अनारकली सलवार सूट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग दुपट्टा लिया है। वहीं, बालों को उन्होंने हल्का कर्ली कर स्टाइल दिया है। राखी इस दौरान काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान को मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने राखी सावंत को भी एक धमकी भरा ईमेल कर इस मामले से दूर रहने की बात कही है।

सलमान के लिए बेहद खास रहा ईद

आज यानी ईद के मुबारक दिन पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है।