विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म पद्मावती को लेकर राजपूत संगठन ने फिर जताया विरोध

By Rahul soniEdited By:
Updated: Tue, 07 Nov 2017 05:51 PM (IST)

फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अहम भूमिका में हैं।

फिल्म पद्मावती को लेकर राजपूत संगठन ने फिर जताया विरोध
फिल्म पद्मावती को लेकर राजपूत संगठन ने फिर जताया विरोध

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म की रिलीज़ डेट जितनी करीब आती जा रही है उतना ही फिल्म को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। कई राजपूत संगठन फिल्म पद्मावती में इतिहास से छेड़छाड़ की बात कर रहे हैं।

फिल्म पद्मावती को लेकर एमआर सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी आपत्ति जताई है। इसको लेकर मुन्नी देवी रजमानी सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सेंट्रल बोर्ड अॉफ फिल्म सर्टिफिकेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव से मुलाकात की। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील मणि सिंह का कहना है कि, फिल्म में रानी पद्मावती को कई जगहों पर नाचते हुए दिखाया गया है जो कि गलत है। इस प्रकार रानी पद्मावती को नीचा दिखाया गया है और इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। रानी पद्मावती हम राजपूतो के लिए त्याग, तपस्या, बलिदान की प्रेरणस्त्रोत है, जो कि पूज्यनीय है। फिल्म पद्मावती से हमारी आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सोनी सिंह का कहना है कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल्लाउद्दीन खिलजी को फिल्म में महान बताया गया है जो कि पूरी तरह से गलत है। इसलिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुलाकात में फिल्म से विवादस्पद चीजों को तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर एेसा नहीं किया जाता है तो वो फिर से फिल्म के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेंगे। 

यह भी पढ़ें: एक था टाइगर में रोमांस दिखा था, अब Tiger zinda hai में नज़र आएगा एजेंट्स का मिशन

आपको बता दें कि, इससे पहले भी कई राजपूत संगठन संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध करते आए हैं। फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अहम भूमिका में हैं।