Rajpal Yadav के जेल से रिहा होने की खबरों पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- सलमान और अजय से मदद मिली या नहीं!
Rajpal Yadav Case: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसे देख ऐसे कयास शुरू हो गए थे राजपाल यादव को जेल से रिहा कर दिया गया है। अब उनकी राधा यादव ...और पढ़ें

राजपाल यादव की रिहाई पर बोलीं पत्नी राधा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले ही 9 करोड़ रुपये कर्ज मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में बंद होना पड़ा। बॉलीवुड के जाने-माने सितारों ने राजपाल की मदद के लिए आगे आए।
इस बीच सोशल मीडिया पर राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसके जरिए कयास लगाया जा रहा था कि एक्टर तिहाड़ जेल से बाहर हो गए हैं। राजपाल वीडियो में कह रहे थे कि सलमान खान (Salman Khan) की मदद की वजह से वह बाहर आए हैं।
जेल से बाहर नहीं हुए राजपाल यादव
अब राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने एक्टर के जेल से बाहर होने के दावों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव की पत्नी राधा ने कहा, "अभी तक वह तिहाड़ जेल से बाहर नहीं हुए हैं। जमानत की सुनवाई सोमवार (16 फरवरी) को होनी है।"
सेलेब्स का नाम लेने से पत्नी का इनकार
जब राधा से पूछा गया कि इस वक्त राजपाल कैसे हैं तो उन्होंने कहा, "जहां तक मुझे पता, वह ठीक हैं।" इंडस्ट्री से मिले मदद के बारे में राधा ने कहा, "इस समय हमारी पूरी फैमिली एक साथ है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जो प्यार और सपोर्ट मिल रहा है, उसके लिए हम धन्य हैं।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जेल में कैद Rajpal Yadav की बढ़ी फीस, प्रियदर्शन की मूवी के लिए 'छोटा पंडित' को मिलेगा पहले से ज्यादा पैसा
पति की जमानत की उम्मीद कर रहीं राधा
इसी इंटरव्यू में राधा यादव ने उन खबरों के बारे में बात की जिसमें कहा गया कि सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और कई सेलेब्स ने राजपाल यादव का कर्ज चुकाने में मदद की है। उन्होंने कहा, "मैं अभी किसी का नाम नहीं ले सकती हूं लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि इंडस्ट्री के कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। मैं अभी किसी का नाम नहीं ले सकती हूं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही बाहर होंगे। अभी मैं यही कह सकती हूं।"