Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajpal Yadav के जेल से बाहर आते ही खुशी से झूम उठे सोनू सूद, 'छोटा डॉन' के साथ जल्द फिल्म में आएंगे नजर?

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 04:24 PM (IST)

    Rajpal Yadav Interim Bail: 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से अंतरिम जमानत मिल गई है। इस मामले ...और पढ़ें

    राजपाल यादव और सोनू सूद (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    राजपाल यादव और सोनू सूद (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 10 दिन बाद राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत

    2. मुश्किल घड़ी में सोनू सूद ने दिया राजपाल का यादव

    3. राजपाल की जेल से रिहाई पर सोनू ने किया रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rajpal Yadav Interim Bail: सोमवार को राजधानी दिल्ली के हाई कोर्ट में अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले की अहम सुनवाई हुई, जिसमें राजपाल को अदालत की तरफ से अंतरिम जमानत मिल गई है। तिहाड़ जेल से राजपाल यादव की रिहाई को लेकर फतेह फिल्म एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 

    मुश्किल घड़ी में राजपाल का समर्थन करने वाले सोनू ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और अपने दिल की बात लिखी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

    राजपाल यादव की रिहाई पर सोनू का रिएक्शन

    बीते 5 फरवरी को चेक बाउंस मामले को लेकर राजपाल यादव ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। ऐसे में लगभग 10 दिनों बाद अब हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आने वाले हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर कॉमेडियन एक्टर के बुरे वक्त में साथ देने वाले सोनू सूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सोनू ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट कर लिखा है- 

    यह भी पढ़ें- 4 बड़ी फिल्में, करोड़ों की फीस और ऑफर्स की लाइन; Rajpal Yadav तिहाड़ से बाहर आकर करेंगे धमाका!

    rajpal yadav

    आपकी दुआओं और पक्के समर्थन की वजह से, इंतजार लगभग खत्म हो गया है। तैयार होने का समय आ गया है, जिस हंसी को आप सभी मिस कर रहे थे, वह स्क्रीन पर वापस आने वाली है।

    इस तरह से सोनू सूद ने राजपाल यादव को मिलने वाली अंतरिम जमानत को लेकर अपना पहला रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर सोनू के इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही तमाम फैंस उनके इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने मुश्किल समय में किस तरह से राजपाल को सपोर्ट किया है। 

    सोनू सूद संग फिल्म करेंगे राजपाल यादव

    दरअसल जब राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया तो उसके बाद सोनू सूद वह पहले बॉलीवुड एक्टर रहे, जिन्होंने राजपाल के लिए आर्थिक मदद के लिए आवाज उठाई। सोनू ने ये भी एलान किया है कि राजपाल के जेल से बाहर आने के बाद वह उनके साथ एक फिल्म भी करेंगे। ऐसे में आने वाले समय में राजपाल यादव और सोनू सूद की जोड़ी जल्द ही आपको एक फिल्म में नजर आएगी।

    यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने कहा- 18 मार्च से पहले लौटाएं पैसे तो होगी परमानेंट रिहाई

    खबरें और भी