विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे में धुत राजीव कपूर ने फ्लाइट में किया हंगामा!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 10 Jun 2015 10:18 AM (IST)

सुनने में आ रहा है कि पुराने जमाने के एक्टर राजीव कपूर ने मलेशिया से इंडिया आते समय फ्लाइट में हंगामा किया। वो वहां पर आइफा में शामिल होने के लिए गए थे। राजीव कपूर ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। इसके बाद वो जैसे-तैसे बिजनेस क्लास सीट पर

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आ रहा है कि पुराने जमाने के एक्टर राजीव कपूर ने मलेशिया से इंडिया आते समय फ्लाइट में हंगामा किया। वो वहां पर आइफा में शामिल होने के लिए गए थे।

देखिए प्रियंका के अमेरिकन शो 'क्वांटिको' का दूसरा टीजर

राजीव कपूर ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। इसके बाद वो जैसे-तैसे बिजनेस क्लास सीट पर बैठे।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'क्रू के लिए उनको संभालना बहुत ही मुश्किल हो रहा था क्योंकि उन्होंने बहुत शराब पी रखी थी। इससे बाकी पैसेंजर को भी असुविधा हो रही थी। क्रू को थक-हारकर इकॉनामी क्लास में बैठे राजीव के असिस्टेंट को बोलना पड़ा कि रेगुलर इंटरवल पर वो ही जाकर राजीव को चैक करते रहे और उन्हें शांत रहने को कहें।'

बॉलीवुड ने भी ऐसे प्यार से बोला, हैप्पी बर्थडे सोनम

सूत्र ने बताया, 'राजीव कपूर ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। वो जैसे-तैसे मुंबई एयरपोर्ट पर खड़े हो पा रहे थे। इसके लिए भी क्रू को पहले असिस्टेंट से निवेदन करना पड़ा था ताकि राजीव फ्लाइट से बाहर आ सकें।'

ये बात भी यही खत्म नहीं हुई। राजीव कपूर ने एयरपोर्ट लॉबी में ही हिन्दी में गालियां देना शुरू कर दी।
कपूर से इस बारे में बात नहीं हो सकी।

मैरी कॉम इस नेक काम के लिए सुपरहीरो भी बनने को तैयार