विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साउथ सिनेमा के वो 5 सुपरस्टार्स, जिनके सामने बॉलीवुड सितारों को भूल जाते हैं फैंस

Published: Sat, 30 Nov 2024 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2024 07:59 AM (IST)

साउथ सिनेमा के ज्यादातर स्टार्स (South Cinema Stars) को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। बॉलीवुड सेलेब्स की तुलना में ...और पढ़ें

साउथ सिनेमा के पॉपुलर सुपरस्टार्स (Photo Credit- Jagran)
साउथ सिनेमा के पॉपुलर सुपरस्टार्स (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. साउथ सिनेमा के 5 पॉपुलर सुपरस्टार्स
  2. साउथ सिनेमा के कुछ स्टार्स बॉलीवुड सितारों को देते हैं टक्कर
  3. बॉक्स फिस पर राज करती हैं इन साउथ सितारों की फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। बी टाउन के पॉपुलर स्टार्स अपनी फिल्मों के जरिए उन्हें टक्कर देने में सफल नहीं हो पाते हैं।फैंस फॉलोइंग की बात करें तो सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में वे हिंदी सिनेमा के सितारों से बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं। आइए इन सुपर स्टार्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

रजनीकांत

साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स में रजनीकांत का नाम आदर के साथ लिया जाता है। फिल्मी दुनिया में काम करने से पहले वह बस कंडक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। साउथ सिनेमा में उन्हें थलाइवा के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं, उनका स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी का स्टाइल बेहद अलग है। साउथ सुपरस्टार की पॉपुलर फिल्मों में बॉस, शिवाजी, एंथिरन जैसी फिल्में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- दो पार्ट्स में नहीं खत्म होगा 'पुष्पा' का राज, 'श्रीवल्ली' ने Pushpa 3 पर लगाई मुहर?

अल्लू अर्जुन

पुष्पा फिल्म ने अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2003 में तेलुगु फिल्म गंगोत्री से की थी। इंडस्ट्री में उन्हें स्टाइलिश स्टार के तौर पर भी जाना जाता है। अल्लू अर्जुन के डांसिंग स्टाइल और चार्मिंग लुक्स पर फैंस फिदा रहते हैं। उनकी हिट फिल्मों में पुष्पा: द राइज और आर्या जैसी अनेक फिल्में शामिल हैं।

Photo Credit- Instagram

प्रभास

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार के तौर पर प्रभास जाने जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म ईश्वर से की थी। प्रभास को बाहुबली के किरदार के लिए भी दुनियाभर में पॉपुलैरिटी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स में से एक हैं।

यश (केजीएफ फेम)

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक यश हैं। उनका रियल नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी। हालांकि, यश को लोगों के बीच असली पहचान केजीएफ: चैप्टर 1 और केजीएफ: चैप्टर 2 से मिली। फैंस उनके एक्टिंग स्टाइल को पसंद करते हैं और उनकी फिल्मों को मिस करने की भूल बिल्कुल नहीं करते हैं।

Photo Credit- Instagram

कमल हासन

साउथ के पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में कमल हासन का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। इंडस्ट्री में उन्हें अभिनेता, निर्देशक, गायक और लेखक के तौर पर पहचान मिली। एक्टिंग के अलावा, वह राजनीति में भी सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 में CBFC ने किए तीन बड़े बदलाव, गालियों और इन हिंसक सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची