Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajinikanth Birthday: कमल हासन, दुलकर सलमान ने दी रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा खास मैसेज

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Mon, 12 Dec 2022 01:27 PM (IST)

    Rajinikanth Birthday साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हिंदी सिनेमा तक में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता रजनीकांत सोमवार को अपना 72वां बर्थडे मना रहे ह ...और पढ़ें

    Rajinikanth Birthday: Kamal Haasan and Dulquer Salmaan wished Rajinikanth on his birthday.
    Rajinikanth Birthday: Kamal Haasan and Dulquer Salmaan wished Rajinikanth on his birthday.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rajinikanth Birthday:  साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत सोमवार 12 दिसंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्र के एक पड़ाव को पार करने के बाद भी रजनीकांत पर्दे पर धमाकेदार एक्शन, रोमांस, प्यार करते हुए नजर आते हैं। यही वजह है कि थलाइवा के फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत के बर्थडे के मौके पर साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा के स्टार भी उन्हें जन्मदिन की शुभाशीष दे रहे हैं।  

    इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त और तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने उन्हें 72वें जन्मदिन की बधाई दी है। कमल हासन ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर अपनी मात्र भाषा में एक खास मैसेज लिखा दी हैं। उन्होंने लिखा, प्यारे दोस्त सुपरस्टार रजनीकांत तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। इस शुभ दिन पर मैं आपको अपनी सफलता की जर्नी को जारी रखने की शुभकामनाएं देता हूं।

    कमल हासन के अलावा उन्हें साउथ के उभरते सितारे दुलकर सलमान ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने थलाइवा को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार रजनीकांत सर, आप सबसे अच्छे हैं और हमेशा मुझे प्रेरित करते हैं। वहीं, हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस उर्मिला ने लिखा, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं थलाइवा, आप विनम्रता, शालीनता, महानता, स्नेह की प्रतिक हो।

    आपको बता दें कि रजनीकांत ने साल 1975 में के. बालाचंदर की फिल्म अपूर्वा रागंगल से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने एक अपमानजनक पति की छोटी-सी भूमिका निभाई है। इसके बाद उन्होंने साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म अंतुलेंनी कथा में बतौर मुख्य अभिनेता काम किया है।

    खबरें और भी

    अंधा कानून से हिंदी सिनेमा में शुरू किया सफर

    वहीं, उन्होंने हिंदी सिनेमा में साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म अंधा कानून से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया है। अंधा कानून में उन्होंने अमिताभ बच्चन, रेखा के साथ अहम भूमिका निभाई है और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    बेटी की फिल्म लाल सलाम में निभाएंगे भूमिका

    बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में जानकारी आई थी कि वो अपनी बेटी ऐश्वर्या की फिल्म लाल सलाम में कैमियो करने वाले हैं, जो बेहद महत्वपूर्ण होगा। लाल सलाम में रजनीकांत के अलावा अभिनेता विष्णु विशाल और विक्रांत संतोष मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

    हिंदी बेल्ट में भी है फैन फॉलोइंग

    रजनीकांत की हिंदी बेल्ट में काफी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। जो उनकी इस फिल्म को लेकर बहुत ही एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी इस बारे में मेकर्स ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है कि ये फिल्म हिंदी में आएगी या नहीं। लाल सलाम के पोस्टर को फिलहाल तमिल और अंग्रेजी में रिलीज किया है।

    यह भी पढ़ें: Besharam Rang Reactions: शाह रुख के ऐब्स और दीपिका के डांस मूव्स ने फैंस को बनाया दीवाना, 'पठान' ने किया कायल