यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए इन सितारों को भी न्योता
26 मई को दिल्ली में होने वाल नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई फिल्मी हस्तियों को भी न्योता भेजा गया है। खबर है कि इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए ...और पढ़ें

नई दिल्ली। 26 मई को दिल्ली में होने वाल नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई फिल्मी हस्तियों को भी न्योता भेजा गया है। खबर है कि इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमिताभ बच्चन, रजनीकंात, रेखा, लता मंगेशकर और सलमान खान समेत कई सितारों को न्योता भेजा गया है।
यही नहीं, मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान राज्यसभा में मनोनीत किए गए क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इनमें से कौन-कौन सितारा मोदी के शपथ ग्रहण का हिस्सा बनेगा।
अमिताभ तो वैसे भी मोदी के साथ गुजरात टूरिज्म को काफी समय से प्रमोट कर रहे हैं। सलमान खान अपनी फिल्म जय हो की प्रमोशन के दौरान अहमदाबाद में मोदी से मिले थे और उनके साथ पतंगबाजी की थी। रजनीकांत से मोदी लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान लुंगी पहनकर मिले थे। सुर कोकिला लता मंगेशकर भी मोदी की मुरीद रही हैं। लता मंगेशकर ने मोदी के प्रधानमंत्री बनने की दुआ भी की थी।

