यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Instagram पर R Madhavan की मां का डेब्यू, आते ही बेटे को लगा दी डांट, कहा- 'बंद कर दे...'
R Madhavan तो सोशल मीडिया पर राज करते ही थे अब उनकी मां सरोजा रंगनाथन भी उन्हें टक्कर देने के लिए मैदान में उतर आयी हैं। माधवन की मां ने इंस्टाग्राम प ...और पढ़ें

HighLights
- आर माधवन ने शैतान से मचाया था धमाल
- अजय देवगन के साथ फिर से आएंगे नजर
- आर माधवन की मां का इंस्टाग्राम पर डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में आर माधवन को एक बेहतरीन कलाकार के रूप में जाना जाता है, लेकिन पर्सनल लाइफ में वह एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं। एक अच्छे पिता और पति होने के साथ-साथ वह एक अच्छे बेटा भी हैं, लेकिन चाहे वह जितने अच्छे बेटे हों, मां से डांट पड़ना तो लाजमी है। हाल ही में, कुछ ऐसा ही हुआ।
आर माधवन की मां सरोजा रंगनाथन (Saroja Ranganathan) लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है। माधवन की मां ने इंस्टाग्राम पर कदम रखा और अपना पहला पोस्ट बेटे के लिए किया, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
माधवन के साथ मां ने शेयर कीं फोटोज
22 जून को आर माधवन की मां ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। सरोजा ने पहला पोस्ट अपने बेटे माधवन के साथ किया और वो भी उन्हें डांटने के लिए। उन्होंने बेटे के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों प्यारे अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। ब्लू कलर की टी-शर्ट में माधवन क्लीन शेव में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी मां रेड और येलो सूट में दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें- फिल्मों में एंट्री करने से पहले इन TV Serials में काम कर चुके हैं आर माधवन, कुछ इतने पुराने की पहचानना भी मुश्किल

मां ने माधवन को लगाई डांट
शैतान एक्टर की मां ने फोटोज शेयर करते हुए बेटे को डांट लगाई हैं। दरअसल, उन्हें बेटे का दाढ़ी बढ़ाना बिल्कुल नहीं पसंद है। इसीलिए बेटे की क्लीन शेव के बाद उन्होंने उनके साथ फोटो क्लिक कराई। सरोजा ने कैप्शन में लिखा, "मुझे पसंद है, जब मेरा बेटा क्लीन शेव में होता है। आज मुझे उसकी दाढ़ी बनाने के बाद उसकी तस्वीर लेनी पड़ी ताकि मैं उसे बता सकूं कि वह हमेशा अपनी सफेद दाढ़ी रखना बंद कर दे।"
खबरें और भी
आर माधवन की मां के इस पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया है। नील नितिन मुकेश ने कमेंट बॉक्स में लुकिंग फैब कहकर अपना प्यार लुटाया। वहीं, रोहित रॉय ने माधवन की मां की बात से सहमती जताई। फैंस ने भी कमेंट किया कि क्लीन शेव में वह 20 साल के लगते हैं, इसलिए उन्हें अपनी मां की बात सुननी चाहिए।