विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2 की शूटिंग पढ़ें कब होगी शुरू, अर्जुन कपूर नहीं होंगे फिल्म का हिस्सा, अल्लू अर्जुन को लेकर भी आई खबर

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Sat, 08 Oct 2022 09:26 PM (IST)

Pushpa 2 Updates पुष्पा 2 को लेकर नया अपडेट आया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर नहीं होंगे। वहीं फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत में शुरू हो जाएगी। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित है। अल्लू अर्जुन के लुक को भी टेस्ट कर लिया गया है।

Pushpa 2 Updates: पुष्पा 2 की शूटिंग की तैयारियां शुरू हो गई है।
Pushpa 2 Updates: पुष्पा 2 की शूटिंग की तैयारियां शुरू हो गई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa 2 Updates: पुष्पा 2 फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार करने वाले है। वहीं फिल्म में अर्जुन कपूर नहीं होंगे। 

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 की शूटिंग जल्द शुरू होगी

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग जल्द शुरू होगी। इस फिल्म का पहला भाग दिसंबर 2021 में रिलीज हुआ था। फिल्म के दूसरे भाग की फैंस बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Rhea Kapoor Photos: अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने गोवा से की दिलचस्प तस्वीरें शेयर, कही ये बात

अर्जुन कपूर को फिल्म पुष्पा 2 में लेने की बात गलत हैं 

खबरें आई थी कि अर्जुन कपूर फिल्म में नजर आ सकते हैं। वह इस फिल्म के निर्देशक सुकुमार से बातचीत कर रहे हैं। अब निर्माता नवीन येरनेनी ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा है, 'नहीं यह गलत खबर है।' उन्होंने आगे कहा, 'फहद फासिल अहम भूमिका में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर को लेने के बाद 100% गलत है। हम पुष्पा 2 की शूटिंग इस महीने के अंत में शुरू करेंगे। हम 20 से 30 तारीख के बीच में शूटिंग शुरू कर देंगे। हम पहले हैदराबाद में शूट करेंगे। इसके बाद हम जंगलों और अन्य लोकेशन में शूट करेंगे।'

यह भी पढ़ें: Arun Bali Funeral: अरुण बाली का हुआ अंतिम संस्कार, रजा मुराद सुधीर पांडे जैसे कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

अल्लू अर्जुन के लुक टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हो गई है

इसके पहले खबर आई थी कि फिल्म में साई पल्लवी की आम भूमिका निभा सकती हैं। हालांकि इस खबर का भी खंडन कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन के लुक टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बीच रश्मिका मंदाना अपनी हालिया रिलीज फिल्म गुडबाय का प्रमोशन कर रही हैं। इसमें उनके अलावा अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की अहम भूमिका है। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 को लेकर उत्साह जताया है। फिल्म के पहले भाग को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करने में सफल रही है।