Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के मंडप में फूट-फूटकर रोए पुलकित सम्राट, Kriti Kharbanda भी हुईं इमोशनल, अनदेखा वेडिंग वीडियो वायरल

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 02:00 PM (GMT+05:30)

    Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda ने पिछले महीने मानेसर में एक-दूसरे से शादी की थी। आज कपल की शादी को एक महीना हो गया है। इस खास मौके पर कपल की शादी की ...और पढ़ें

    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी का अनदेखा वीडियो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी का अनदेखा वीडियो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पुलकित और कृति की शादी का अनदेखा वीडियो
    2. फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पुलकित
    3. कृति भी पुलकित संग शादी के वक्त हुईं इमोशनल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat Wedding Video: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बी-टाउन के पावर कपल में गिने जाते हैं। पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कृति और पुलकित ने पिछले महीने शादी कर ली थी। अब कपल की शादी का अनदेखा वीडियो सामने आया है।

    पुलकित और कृति ने 15 मार्च को मानेसर में प्राइवेट तरीके से शादी की थी। कृति पिंक कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं पुलकित ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी जिस पर गायत्री मंत्र लिखा हुआ था। आज कपल की शादी को एक महीना हो गया है। इस खास मौके पर कपल ने अपनी शादी का अनदेखा वीडियो शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- सलमान की 'बहन' से हुई थी शादी, खूबसूरती में Kriti Kharbanda से भी आगे, जानें अब कहां हैं पुलकित की पहली पत्नी

    कृति और पुलकित की शादी का अनदेखा वीडियो

    कृति खरबंदा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुलकित संग अपनी शादी का अनदेखा वीडियो शेयर किया है। क्लिप की शुरुआत मेहंदी सेरेमनी से हुई, जहां अभिनेता ने अपनी लेडी लव के लिए एक लव लेटर पढ़कर सुनाया। एक क्लिप में पुलकित को हर ओर अपनी दुल्हन को खोजते हुए देखा गया। वह 'ओये दुल्हन' कहकर अपनी लेडी लव को बुलाते रहे। पुलकित की आवाज सुन कृति भी उनके पास दौड़ी चली आईं और उन्हें गले लगा लिया।

    शादी के वक्त रो पड़े पुलकित

    शेयर किए गए वीडियो में मेहंदी, हल्दी, संगीत और चूड़ा सेरेमनी की भी झलकियां हैं। इन खूबसूरत मोमेंट्स में कपल इमोशनल दिखा। चूड़ा सेरेमनी में तो कृति की आंखों में आंसू आ गए। फिर शादी की झलकियां दिखाई गईं। ब्राइडल एंट्री में पुलकित अपनी लेडी लव को एकटक निहारते रहे। यहां तक कि मंडप में अभिनेता फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। कृति उन्हें संभालती दिखीं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

    इस खूबसूरत वीडियो में पुलकित और कृति एक-दूसरे को गले लगाए हुए दिखाई दिए। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हमने खुद को ढूंढा, फिर हमने एक-दूसरे को ढूंढ लिया और यह सबसे खूबसूरत तरह का प्यार है। शादी को हुए एक महीना हो गया, लेकिन हमारा फॉरएवर वाला प्यार पहले ही शुरू हो गया है।"

    यह भी पढ़ें- Kriti Kharbanda ने पूरी की पुलकित सम्राट की मां की आखिरी इच्छा, शादी में सास के लिए उठाया ये कदम