Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PS 2 Ponniyin Selvan: ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम की फिल्म पर आया जरूरी अपडेट, अप्रैल में होने वाली है रिलीज

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 12:52 PM (IST)

    PS 2 Ponniyin Selvan Release पीएस फिल्मों का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है और यह उनकी महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल है। इस साल दूसरा भाग रिलीज हो रह ...और पढ़ें

    PS 2 Ponniyin Selvan will release in IMAX theatres. Photo- Team Film
    PS 2 Ponniyin Selvan will release in IMAX theatres. Photo- Team Film

    नई दिल्ली, जेएनएन। मणि रत्नम की फिल्म पीएस-2 (पोन्नियिन सेल्वन) साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। फिल्म के पहले भाग को पसंद करने वाले दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब पीएस-2 को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक फिल्म दुनियाभर में आइमैक्स सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी।

    आइमैक्स कॉरपोरेशन और लायका प्रोडक्शंस ने मंगलवार को इसका एलान किया। पीएस-2 सिनेमाघरों में 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। पोन्नियिन सेल्वन दक्षिण के चोल राजवंश की कहानी है। सम्राट राजा राजा चोल को दक्षिण का सबसे ताकतवर राजा माना गया है।

    चोल राजवंश की कहानी है पोन्नियिन सेल्वन

    उन्हें चोल राजवंश का वैभव दोबारा स्थापित करने के लिए याद किया जाता है। उनके शासनकाल में दक्षिण पूर्व एशिया और हिंद महासागर में चोल साम्राज्य की तूती बोलती थी। फिल्म के टिकटों की बिक्री अप्रैल में शुरू होगी। पीएस सीरीज में ऐश्वर्या राय बच्चन रानी नंदिनी के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी में उनका किरदार काफी अहम है।

    विक्रम चोल साम्राज्य के युवराज आदित्य करिकलन के रोल में हैं। आदित्य और नंदिनी के बीच युवावस्था में प्रेम प्रसंग होता है, मगर दोनों की शादी नहीं हो पाती। नंंदिनी की शादी जिस व्यक्ति से होती है, उसकी हत्या आदित्य के हाथों हो जाती है और नंदिनी उसी बदले की आग में जल रही है। 

    खबरें और भी

    पीएस-1 का क्लाइमैक्स ऐसे मोड़ पर आया है कि अब उसके दूसरे भाग का इंतजार है। दर्शक देखना चाहते हैं कि नंदिनी अपनी साजिश में सफल हो पाती है या नहीं? जयराम रवि के किरदार का नाम अरुलमोझी वर्मन है, जो आदित्य का भाई है। दूसरे भाग की कहानी इसी किरदार के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। कार्ती, वल्लवराइयान वंठियाथेवन के किरदार में हैं, जो जासूस और आदित्य का विश्वासपात्र है।

    पहले भाग में कार्ती की भूमिका बेहद अहम थी। यही अकेला ऐसा किरदार था, जिसने सभी प्रमुख पात्रों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। त्रिशा चोल साम्राज्य की राजकुमारी और विक्रम की बहन कुंडवई देवी के रोल में हैं। प्रकाश राज चोल साम्राज्य के सम्राट सुंदर चोल के किरदार में हैं, जो आदित्य, अरुलमोझी और कुंडवई देवी के पिता हैं। 

    प्राइम वीडियो पर मौजूद है पीएस-1

    पीएस-1 पिछले साल 30 सितम्बर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने तमिल भाषा में अच्छा कारोबार किया था। हालांकि, हिंदी बेल्ट में भी कुछ खास धमाल नहीं मचा सकी। पीएस-1 ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर हिंदी में देखी जा सकती है। पीएस-2 की रिलीज डेट दिसम्बर में जारी की गयी थी और बताया गया था कि फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी।