विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब प्रियंका पापा की तस्वीर देखकर हुई इमोशनल

By Edited By:
Published: Tue, 18 Jun 2013 02:01 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2013 03:01 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के निधन के दो दिन बाद ही काम पर वापस लौट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के निधन के 48 घंटे बाद ही काम पर वापस लौट आई थी। अपनी आने वाली फिल्म की मुहूर्त पूजा के दौरान प्रियंका ने अपने पिता की तस्वीर को सेट रखा। उस तस्वीर में प्रियंका के पापा ने आर्मी यूनिफॉर्म पहनी हुई थी।

सेट पर हुई इस मुहूर्त पूजा में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और कुछ करीबी लोग भी मौजूद थे। पीसी अपने स्वर्गीय पिता की फोटो देख भावुक हो गईं। वहां मौजूद प्रियंका उनकी मां ने धैर्य रखने को कहा। दरअसल, 17 जून को प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन भी होता है। मां के जन्मदिन पर पिता का न होना उन्हें बहुत खल रहा था।

पूजा के बाद प्रियंका नीले रंग की जर्सी और लाल रंग की शॉट्स पहने बॉक्सिंग रिंग में अमेरिकन बॉक्सर के साथ बॉक्सिंग करती दिखीं। गौरतलब है प्रियंका मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म के लिए बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रहीं हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर