विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस अभिनेत्री ने ठुकराया 20 करोड़ का ऑफर!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 13 Dec 2014 01:10 PM (IST)

सुनने में आया है कि प्रियंका चोपड़ा ने एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए 20 करोड़ के ऑफर को ठुकरा दिया है। बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल करने के बाद प्रियंका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बतौर सिंगर खुद की पहचान बनाई है। प्रियंका अब तक अपने तीन सिंगल्स

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आया है कि प्रियंका चोपड़ा ने एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए 20 करोड़ के ऑफर को ठुकरा दिया है। बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल करने के बाद प्रियंका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बतौर सिंगर खुद की पहचान बनाई है।

प्रियंका अब तक अपने तीन सिंगल्स - 'इन माई सिटी', 'एक्जोटिक' और 'आई कान्ट मेक यू लव मी' रिलीज कर चुकी हैं। उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल के चलते इस बड़े ऑफर को ठुकरा दिया। इस कॉन्सर्ट में प्रियंका को न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ परफॉर्म करने का मौका मिलता बल्कि 20 करोड़ जैसी अच्छी खासी रकम भी मिल रही थी। लेकिन प्रिंयका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल पूरा करने से पहले अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए इस बड़े ऑफर को अपने हाथ से जाने दिया।

ये तो सब जानते हैं कि प्रियंका अपने परिवार से कितना प्यार करती हैं इसलिए उनका ये ऑफर ठुकराना कोई हैरान करने वाली बात नहीं है।

पढ़ेंः फिर सबसे सेक्सी महिला बनीं प्रियंका चोपड़ा

पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी में चल रहा था सेक्स रैकेट