विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इस लेट शो में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का दिलकश अंदाज़

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Tue, 31 Jan 2017 04:15 PM (IST)

'क्वांटिको' से इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क़दम रखने वाली प्रियंका को इस शो से काफी पॉप्यूलेरिटी मिली है।

अब इस लेट शो में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का दिलकश अंदाज़
अब इस लेट शो में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का दिलकश अंदाज़

मुंबई। ईस्ट हो या वेस्ट, प्रियंका चोपड़ा अपने अंदाज़ और अदाकारी से दिल जीत रही हैं। टॉक शोज़ में उनसे बात करने की चाहत रखने वालों की कमी नहीं है। अब प्रियंका एक और इंटरनेशनल टॉक शो की मेहमान बनने वाली हैं।

दुनियाभर में मशहूर टॉक शो 'द लेट शो विद स्टीफन कोल्बर्ट' में प्रियंका डेब्यू करने वाली हैं। इससे पहले प्रियंका 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फेलन' और 'एलेन डिजेनेरस शो' में भी शामिल हो चुकी हैं। इन शोज़ में प्रियंका ने जमकर मस्ती और बिंदास बातें कीं। टकीला शॉट तक लगाए। 'क्वांटिको' से इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क़दम रखने वाली प्रियंका को इस शो से काफी पॉप्यूलेरिटी मिली है। इस शो के लिए वो पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा वो हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर रही हैं। उनकी फ़िल्म 'बेवॉच' समर्स में रिलीज़ हो रही है।

इसे भी पढ़ें- विलेन विद्युत जाम्वाल ने इसलिए किया हीरो बनने का फ़ैसला

ये फ़िल्म मशहूर टीवी सीरीज़ का मूवी अडेप्टेशन है, जो नब्बे के दशक में प्रसारित होता था। फ़िल्म में ड्वेन जॉनसन और ज़ैक एफ्रॉन प्रियंका के साथ नज़र आएंगे। फ़िल्म में प्रियंका विक्टोरिया लीड्स नाम का निगेटिव किरदार निभा रही हैं।