यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचीं Priyanka Chopra, ट्रेडिशनल लुक ने खींचा फैंस का ध्यान
प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती आई हैं। हाल ही में उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पति निक जोनस के साथ शामिल ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई में नजर आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
- शादी के देसी लुक ने फैंस को किया अट्रेक्ट
- लोगों को आई मिस वर्ल्ड 2010 की याद
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली एक्टर प्रियंका चोपड़ा को बीते 23 अगस्त को मुंबई में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस यहां अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने आई थीं। एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था देसी गर्ल का लुक। मजेंटा कलर की साड़ी में प्रियंका चोपड़ा बेहद गर्जियस लग रही थीं। एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के लुक ने खींचा ध्यान
ट्रेडिशनल लुक को कैरी करते हुए प्रियंका ने साड़ी के साथ स्ट्रेप्स वाला स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। इसके साथ अपने लुक को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने साथ में एक लेयर्ड पर्ल चोकर नेकलेस और मैचिंग पर्ल ईयररिंग्स पहने थे। ये पूरा अटायर उनके लुक को रॉयल टच दे रहा था। उन्होंने बालों को एक ढीले हाई बन में स्टाइल किया था और अपने मेकअप को बोल्ड रेड लिप्सिटिक और ग्लॉसी लुक के साथ कैरी किया।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की 'पाणी' की रिलीज डेट पर लगी फाइनल मुहर, मराठी फिल्म से करेंगी एंटरटेन
फैन पेज ने शेयर किया वीडियो
वहीं फंक्शन से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां मधु चोपड़ा और बाकी गेस्ट नजर आ रहे हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सिद्धार्थ और नीलम की शादी पहले ही हो चुकी है या वे कब शादी करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन शनिवार को एक फैन पेज ने कैप्शन के साथ एक वीडियो साझा किया जिसमें कैप्शन लिखा है- “सभी को शुभकामनाएं! सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय को पति-पत्नी के रूप में इस नई भूमिका में देखना बहुत प्यारा है। हम आप दोनों के लिए दुनिया की सारी खुशियों की कामना करते हैं! भगवान हमेशा आपका ध्यान रखे!"
View this post on Instagram
इसके बाद फैन पेज ने मुंबई में शुक्रवार रात को हुई डिनर पार्टी की अंदर की तस्वीरें भी शेयर कीं। मेहमानों में सेलिब्रिटी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. किरण कोएल्हो भी हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इन फोटोज के साथ कैप्शन लिखा गया- “एक वॉर्म और इंटीमेट फंक्शन! केवल परिवार और करीबी दोस्त!नीलम और सिद्धार्थ के लिए मधु चोपड़ा और प्रियंका ने रखा डिनर रिसेप्शन!”
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की डिट्टो कॉपी हैं ढाई साल की Malti, कार में लाडली की हरकत को 'देसी' गर्ल ने किया कैप्चर