यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रियंका चोपड़ा ने जारी किया To Kill A Tiger का ट्रेलर, चुभने वाले सवाल उठाती है Oscar नॉमिनेटेड डॉक्युमेंट्री
To Kill A Tiger 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी Oscar 2024 के लिए नॉमिनेटेड है। Nisha Pahuja की डॉक्यूमेंट्री की टीम में Priyanka Chopra भी शामिल हो गई हैं ...और पढ़ें

HighLights
- टू किल अ टाइगर के ट्रेलर की मुरीद हुईं प्रियंका चोपड़ा
- प्रियंका चोपड़ा बनीं टू किल अ टाइगर की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर
- प्रियंका चोपड़ा ने टू किल अ टाइगर को बताया अद्भुत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। To Kill A Tiger Trailer: भारतीय मूल की कैनेडियन फिल्ममेकर निशा पाहुजा के निर्देशन में बनी डॉक्युमेंट्री टू किल अ टाइगर पिछले काफी समय से चर्चा में है। झारखंड की एक घटना पर आधारित डॉक्युमेंट्री फीचर 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscar 2024) में नॉमिनेटेड है।
नेशनल फिल्म बॉर्ड ऑफ कनाडा निर्मित डॉक्युमेंट्री फिल्म टू किल अ टाइगर की टीम में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी शामिल हुई हैं। प्रियंका बतौर एग्जीक्टूटिव प्रोड्यूसर टीम से जुड़ी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में डॉक्युमेंट्री का ट्रेलर जारी किया है।
जारी हुआ टू किल अ टाइगर का ट्रेलर
टू किल अ टाइगर के ट्रेलर की शुरुआत महिलाओं की असुरक्षा के बारे में ऐसे चुभने वाले सवाल से होती है, जो सदियों से उठते आ रहे हैं। इसमें कहा गया, "जिस तरह महिलाओं के साथ लगातार उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं, हमें खुद से पूछना होगा कि क्या हमारे देश के बुनियादी ढांचे में कोई कमी तो नहीं?"
बेटी को न्याय दिलाने को लेकर पिता का संघर्ष
इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद एक पिता आरोपियों और समाज के खिलाफ लड़ रहा है। लोग आरोपियों की गलती को नादानी बता रहे हैं और पिता की लड़ाई के खिलाफ खड़े होकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
एक पिता जो आरोपी के खिलाफ लड़ते हुए मन ही मन खौफ खा रहा है कि क्या होगा अगर किसी ने उसे मार दिया तो उनके बच्चों का क्या होगा। भय और शंका के बावजूद एक पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कैसे लड़ाई लड़ता है, डॉक्यूमेंट्री में इसी कहानी को बयां किया गया है।
यह भी पढ़ें- Who Is Nisha Pahuja: कौन हैं निशा पाहुजा, जिनकी भारतीय डॉक्युमेंट्री To Kill A Tiger पहुंची ऑस्कर?
प्रियंका चोपड़ा ने दिया रिएक्शन
बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) निशा पाहुजा की टू किल अ टाइगर की टीम में शामिल हो गई हैं। वह इस डॉक्यूमेंट्री की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। हाल ही में, प्रियंका ने इसका एलान करते हुए खुशी जाहिर की थी। अब अभिनेत्री ने ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए कहा, "ट्रेलर, सचमुच अद्भुत है।" प्रियंका के पोस्ट पर कई अभिनेत्रियों ने कमेंट कर तारीफ की है।
सच्ची घटना पर आधारित निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री
टू किल अ टाइगर की कहानी रांची के बेड़ो से है। साल 2017 में एक बारात से घर लौटते समय एक 13 साल की किशोरी के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक पिता कोर्ट कहचरी के चक्कर लगाता है। उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां तक मिलती हैं। साल 2018 में पिता ने अपनी बेटी को न्याय दिलवाया था। यह डॉक्यूमेंट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।