विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जानें सगाई की क्या है तैयारी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Updated: Sat, 13 May 2023 09:40 AM (IST)

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरें पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही थीं। तमाम खबरों के बाद 13 मई को यह कपल सगाई करने वाला है जिससे जुड़ी तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Actress Priyanka Chopra arrived in Delhi (Left)
Actress Priyanka Chopra arrived in Delhi (Left)

नई दिल्ली, जेएनएन। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की शुभ घड़ी में अब से कुछ ही घंटों की देरी है। इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई कपूरथला हाउस, दिल्ली में है। इस खास मौके पर चोपड़ा परिवार भी मौजूद रहेगा। उधर, प्रियंका चोपड़ा लंदन से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

एयरपोर्ट पर देखी गईं प्रियंका

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 13 मई को दिल्ली में उनकी इंजेगमेंट सेरेमनी है, जिसमें राजनेताओं सहित कई बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। मेहमानों की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है, जिन्हें पहले लंदन एयरपोर्ट और फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका, परिणीति की शादी में शरीक होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। हालांकि, इस दौरान वह निक जोनस और मालती के बिना नजर आईं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने इनकी सगाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ''मैं परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हूं। उन्होंने कपल को बधाई दी है।

सिख रीति-रिवाज से होगा समारोह

परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी शाम चार बजे के बाद शुरू होगी। समारोह सिख रीति-रिवाज के जरिये आयोजित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुखमनी साहिब पंथ से होगी और 6 बजे अरदास होगी।

गेस्ट लिस्ट में शामिल होंगे ये सितारे!

सगाई में इनके परिवार और कुछ करीबी लोगों के शामिल होने की चर्चा है। शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शामिल होने की भी खबरें आ रही हैं। परिणीति इनके डिजाइन किए आउटफिट को इंगेजमेंट सेरेमनी में पहनेंगी। वहीं, राघव चड्ढा की ओर से आने वाले मेहमानों की बात करें, तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने की उम्मीद जताई गई है।