विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुसाइड मामले में प्रियंका चोपड़ा की मां ने पूर्व मैनेजर को जमकर लताड़ा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 04 Apr 2016 07:10 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की दुखद घटना के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने उनके द्वारा भी दो-तीन बार जान देने की कोशिश करने का दावा कर सनसनी फैला दी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की दुखद घटना के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने उनके द्वारा भी दो-तीन बार जान देने की कोशिश करने का दावा कर सनसनी फैला दी। प्रकाश जाजू के मुताबिक, अपने संघर्ष के दिनों में प्रियंका ने आत्महत्या जैसा भयावह कदम उठाने की कोशिश की थी।

मल्लिका ने कर के दिखाया ये योगासन, कहा कहीं भी कर सकते हैं आप

अब प्रियंका तो इस वक्त लॉस एंजिलिस में शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में उनकी मां मधु चोपड़ा सामने आई हैं और उन्होंने ट्विटर के माध्यम से प्रकाश जाजू को झूठा करार देते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई है। मधु चोपड़ा ने ट्वीट करते लिए लिखा, 'ये झूठा इंसान जेल में रह चुका है... उसके बूढ़े मां बाप ने प्रियंका के कदमों में गिरकर माफी मांगी थी।'

प्रकाश जाजू ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर प्रियंका के बारे में यह चौंकाने वाला खुलासा किया था। उनके मुताबिक, आज भले ही प्रियंका एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं और दुनिया भर में उनके लाखों-करोड़ों फैंस हैं, मगर किसी समय में वो अंदर से बेहद कमजोर थीं। प्रकाश जाजू के मुताबिक, प्रियंका ने दो-तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की थी, मगर उन्होंने हर बार किसी तरह उन्हें यह कदम उठाने से रोका।

टैक्स हैवेन में धन छिपाने वालों ऐश्वर्या भी शामिल, बदल दिया था नाम

प्रकाश जाजू ने प्रियंका के कथित ब्वॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट का भी जिक्र किया और दोनों के रिश्ते के बारे में कहा कि उनकी आपस में बहुत लड़ाइयां हुआ करती थीं और प्रियंका परेशाान होकर उन्हें आधी रात को भी फोन किया करती थीं। प्रकाश जाजू के मुताबिक, एक बार असीम से लड़ाई के बाद प्रियंका सुसाइड करने के लिए मुंबई के वसई इलाके में पहुंच गईं और उन्होंने किसी तरह ऐसा नहीं करने के लिए प्रियंका को मनाया।

प्रकाश जाजू ने एक ट्वीट में बताया कि प्रियंका, असीम की मां के बेहद करीब थीं और 2002 में उनकी मां की मौत के बाद इतनी टूट गईं कि एक अपार्टमेंट से कूद कर जान देने की कोशिश की। इसके बाद प्रियंका को तब तक कुर्सी से बांधकर रखा गया, जब तक उनके फ्लैट की खिड़कियों पर लोहे के ग्रिल नहीं लगाए गए।

Pics: रैंप पर कहर ढातीं करीना और सल्लू की मां का कूल अंदाज

प्रकाश जाजू के एक अन्य ट्वीट के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी ज्यादातर लड़कियों में आत्महत्या की प्रवृति होती है। आपको बता दें कि प्रियंका और प्रकाश जाजू के बीच अच्छे संबंध नहीं रहे हैं। किसी मतभेद को लेकर प्रियंका ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। 2008 में प्रियंका के पिता ने उनके खिलाफ अपनी बेटी की निजता का हनन करने के लिए केस भी दर्ज कराया था। इस पर प्रकाश जाजू को 67 दिन जेल में भी बिताने पड़े थे। वो पहले भी प्रियंका से जुड़े कई खुलासे कर चुके हैं।