विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका ने कंगना को कहा 'छोटे शहर की लड़की'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 25 Mar 2015 01:46 PM (IST)

साल 2009 में फिल्म 'फैशन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें हारने से नफरत है लेकिन कंगना रनौत के लिए वो इसे हारना मंजूर करेंगी। कंगना ने इस साल फिल्म 'क्वीन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। प्रियंका

News Article Hero Image

मुंबई। साल 2009 में फिल्म 'फैशन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें हारने से नफरत है लेकिन कंगना रनौत के लिए वो इसे हारना मंजूर करेंगी। कंगना ने इस साल फिल्म 'क्वीन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिया है।

62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, कंगना बनी 'क्वीन'

प्रियंका ने ट्विटर पर कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की बधाई दी और एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इतना ही नहीं एक ट्वीट में तो उन्होंने कंगना को छोटे शहर की लड़की भी बता डाला।

कंगना के गौरवान्वित पिता ने कहा, 'अब मुझे बेटी के नाम से जानती है दुनिया'

प्रियंका बरेली की रहने वाली हैं जबकि कंगना मनाली से हैं। 2009 में भी दोनों ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए एक-दूसरे को टक्कर दी थी। उस वक्त प्रियंका ने बेस्ट एक्ट्रेस का जबकि कंगना ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। दोनों को ही ये अवॉर्ड फिल्म 'फैशन' के लिए मिले थे।

पिछले साल आई प्रियंका की फिल्म 'मैरी कॉम' को बेस्ट पॉप्यूलर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

ये क्या, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत नहीं कर रहे हैं शादी!