हीरो से ज्यादा फीस लेने वाला विलेन, असल जिंदगी में डरते थे लोग, कौन था सिनेमा का 'शेर खान'?
सिनेमा जगत में एक अभिनेता ऐसा भी रहा था, जिसने 400 से अधिक मूवीज में काम किया था। सबसे बड़ी बात ये थी कि बतौर विलेन रोल के लिए वह मूवी के लीड एक्टर से ...और पढ़ें
-1770818660619_m.webp)
सिनेमा का दिग्गज कलाकार कौन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
हिंदी सिनेमा का वेटरन एक्टर कौन
400 से अधिक फिल्मों में किया था काम
बतौर विलेन हीरो से ज्यादा हुआ पॉपुलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजादी से पहले हिंदी सिनेमा में कई कलाकार ऐसे रहे, जिन्होंने बतौर हीरो पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी। लेकिन एक नाम ऐसा भी रहा, जिसने लीग से हटकर खलनायक की भूमिका को निभाकर खूब नाम कमाया। दमदार अभिनय से वह विलेन कैरेक्टर को इतनी शिद्दत से पेश करते थे कि असल जिंदगी में भी लोग उनसे डरने लगे थे।
कमाल की बात ये थी कि वह फिल्म के लीड एक्टर से ज्यादा फीस तो नेगेटिव रोल प्ले करने के लिए वसूलते थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा दिग्गज अभिनेता था, जिसे बॉलीवुड का शेर खान कहा जाता था।
हीरो से ज्यादा बड़ा विलेन एक्टर
जिस एक्टर के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे अपनी पहली फिल्म का ब्रेक पान की दुकान पर मिला था। 6 दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में इस अभिनेता ने 400 से अधिक मूवीज में काम किया और इंडस्ट्री में एक लंबी पारी खेली। 12 फरवरी को इस कलाकार की बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाती है और वह दिग्गज अन्य कोई नहीं बल्कि प्राण कृष्ण सिकंद यानी प्राण (Pran) थे।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो खलनायक जिससे रियल लाइफ में भी लोग करने लगे थे नफरत, सिगरेट से छल्ले बनाते हुए मिली थी पहली फिल्म

जी हां अभिनेता प्राण ने अपने सुनहरे फिल्मी करियर में कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किरदार चाहें कोई भी हो प्राण अपनी एक्टिंग के दमदार हुनर से उसमें जान फूंक देते थे।
-1770819855719.jpg)
आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार प्राण हिंदी सिनेमा के इकलौती ऐसे कलाकार थे, जो नेगेटिव करने के लिए मूवी की लीड एक्टर से ज्यादा फीस चार्ज करते थे। आजाद भारत से पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले प्राण ने उस दौर में करीब दो दर्जन फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई।
खबरें और भी

वह उस दौर के सबसे लोकप्रिय विलेन भी बन गए। गौर किया जाए उनकी कुछ उन चुनिंदा फिल्मों की तरफ, जिनमें वह विलेन बने थे, तो उनके नाम इस प्रकार हैं-
आजाद
मधुमति
देवदास
दिल लिया दर्द दिया
मुनीमजी
राम और श्याम
अमरदीप
हलाकू
डॉन
कालीया
इस मूवी से मिला शेर खान का टैग
प्राण के एक्टिंग करियर के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली फिल्म जंजीर रही। 1973 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अमिताभ बच्चन की इस मूवी में प्राण ने शेर खान की भूमिका को निभाया था। जंजीर में बेहतरीन एक्टिंग का इनाम उनको कुछ इस कदर मिला कि उन्हें सिनेमा के शेर खान का टैग मिल गया।