यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prabhas: अनाउंसमेंट के बाद The Raja Saab के मेकर्स हुए ट्रोल, पोस्टर पर प्रभास को लेकर कर दी ये बड़ी गलती
Prabhas Starrer The Raja Saab द राजा साब के पोस्टर में प्रभास ब्लैक टी-शर्ट लुंगी और चप्पल में नजर आए। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म में टिपिकल साउथ इंडि ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालार की सफलता के साथ प्रभास का करियर एक बार फिर चल पड़ा है। हाल ही में मकर संक्रांति के मौके पर एक्टर ने अपनी अगली फिल्म 'द राजा साब' की घोषणा की थी। पोस्टर रिलीज के साथ उन्होंने टाइटल और लुक रिवील किया। वहीं, अब फिल्म के मेकर्स बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।
'द राजा साब' के मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर में प्रभास को लेकर एक बड़ी गलती कर दी। इसके बाद एक्टर के फैंस मेकर्स पर बरस पड़े।
यह भी पढ़ें- The Raja Saab: चप्पल और लुंगी में वायरल हुआ प्रभास का लुक, Salaar के बाद मकर संक्रांति पर 'द राजा साब' का एलान
मेकर्स ने की ये गलती
'द राजा साब' के पोस्टर में प्रभास ब्लैक टी-शर्ट, लुंगी और चप्पल में नजर आए। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म में टिपिकल साउथ इंडियन किरदार निभाने का हिंट दिया। अब गलती की बात करें तो 'द राजा साब' के पोस्टर में मेकर्स ने प्रभास के नाम की स्पेलिंग गलत लिख दी।
.jpeg)
अफवाहों का बाजार हुआ गर्म
'द राजा साब' का पोस्टर सामने आने के बाद अफवाहें शुरू हो गई कि प्रभास ने अपने नाम में न्यूमेरोलॉजी के अनुसार कुछ बदलाव किए, क्योंकि उनकी लगातार कई फिल्में पिट चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने Prabhas को बदलकर एक एक्स्ट्रा एस लगाया नाम को Prabhass कर लिया।
मेकर्स ने जारी किया बयान
प्रभास को लेकर इन अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद एक्टर की टीम को एक बयान जारी करना पड़ गया। प्रभास की टीम ने तेलुगु फिल्म पोर्टल आकाशवाणी को बताया कि बाहुबली स्टार ने अपने नाम में कोई बदलाव नहीं किया है, 'द राजा साब' के पोस्टर में उनका नाम गलत प्रिंटिंग के दौरान हुआ है।
खबरें और भी
भड़के प्रभास के फैंस
'द राजा साब' को लेकर बयान में कहा गया कि पोस्टर पर 'Prabhas’s The Raja Saab' लिखना था, लेकिन प्रिंटिंग के दौरान गलती से ये 'Prabhass The Raja Saab' हो गया। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये स्टेटमेंट सामने आया, एक्टर के फैंस भड़क गए और मेकर्स को प्रूफरीड करने की सलाह दे डाली।
यह भी पढ़ें- Salaar Box Office Day 10: न्यू ईयर पर 'सालार' की हुई चांदी, वीकेंड का भी मिला फायदा, नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ी फिल्म
'द राजा साब' के मेकर्स
प्रभास की अगली फिल्म 'द राजा साब' का डायरेक्शन साउथ के जाने- माने निर्देशक मारुति कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी उनकी लिखी हुई है। वहीं, 'द राजा साब' का म्यूजिक नेशनल अवॉर्ड विनर थमन एस तैयार करेंगे। फिल्म का प्रोडक्शन पीपल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले टीजी विश्वा प्रसाद कर रहे हैं।