विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kriti Sanon Birthday: कृति सेनन ने इन फिल्मों से जमाई एक्टिंग की धाक, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हैं मौजूद

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Updated: Wed, 26 Jul 2023 01:51 PM (IST)

Happy Birthday Kriti Sanon बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। आउटसाइडर होने के बावजूद मेहनत के दम पर दौलत औ ...और पढ़ें

Bollywood actress Kriti Sanon Birthday. Photo- Mid day
Bollywood actress Kriti Sanon Birthday. Photo- Mid day

HighLights

  1. कृति सेनन ने बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान।
  2. एक्ट्रेस का जन्मदिन 27 जुलाई 1990 को होता है।
  3. अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान साथ कर चुकी हैं काम।

नई दिल्ली, जेएनए। Kriti Sanon Birthday:  बॉलीवुड में कृति सेनन अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। अलग-अलग जॉनर की मूवीज करने के बाद कृति ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने पांव जमा लिए हैं। कृति कई बड़े स्टार्स और डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उनकी प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' रिलीज हुई थी। आइए, कृति की ऐसे फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ी है।

1. मिमी (2021)

इस फिल्म में कृति ने एक राजस्थानी लड़की 'मिमी राठौड़' का किरदार निभाया है। यह रोल उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग है। फिल्म में मिमी की गोद में किसी और का बच्चा होता है, जिसके पौदा होने के बाद वह उससे इमोशनली अटैच हो जाती है।

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

2. बरेली की बर्फी (2017)

इस फिल्म में कृति सेनन ने एक छोटे शहर की लड़की 'बिट्टी मिश्रा' का रोल किया है। वह मुंहफट लड़की है। बिट्टी भले छोटे शहर की हो, लेकिन उसके खयालात काफी मॉडर्न हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना, पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव जैसे बेहतरीन एक्टर्स भी हैं।

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

3. पानीपत (2019)

यह हिस्टोरिकल फैक्ट्स पर आधारित फिल्म थी। इसमें मराठाओं और मुगलों के बीच की लड़ाई दिखाई गई है। कृति सेनन ने इसमें सदाशिव राव भाऊ (अर्जुन कपूर) की पत्नी पार्वती बाई का रोल प्ले किया है। कृति और अर्जुन कपूर की ओन स्क्रीन केमेस्ट्री देखने लायक है।

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

4. हीरोपंती (2014)

यह कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में कृति की एक्टिंग को पसंद किया गया। साथ ही ये बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। सब्बीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रकाश राज और सुनील ग्रोवर भी थे।

प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

5. लुका-छिपी (2019)

इस फिल्म में लिव इन रिलेशनशिप के बारे में बताया गया है। जब समाज और परिवार को इसके बारे में पता चलता है, तो वे कैसे रिएक्ट करते हैं। फिल्म में कृति और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को पसंद किया गया।

प्लेटफॉर्म: जिओ सिनेमा

6. बच्चन पांडे (2022)

इस फिल्म में कृति सेनन और अरशद वारसी की कॉमिक टाइमिंग अच्छी थी। इसमें कृति एक डायरेक्टर बनी हैं, जो एक खुंखार अपराधी (अक्षय कुमार) को लेकर फिल्म बनाना चाहती हैं। फिल्म कृति कुछ-कुछ जगहों पर बोल्ड (निडर) भी नजर आती हैं।

प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

7. राब्ता (2017)

फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि सायरा और शिव को प्यार हो जाता है। लेकिन तभी सायरा के पिछले जन्म का प्रेमी लौट आता है। कृति ने इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव के साथ काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन कृति की एक्टिंग को सराहा गया।

प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो