विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिंपल कपाड़िया की पार्टी में पूनम पांडे

By Edited By:
Updated: Tue, 10 Dec 2013 12:37 PM (IST)

अपनी आगामी फिल्म 'व्हाट द फिश' के लिए डिंपल 10 दिसंबर को अपने घर पार्टी रखने वाली हैं। इस पार्टी को वे अपने कास्ट व क्रू मेंबर्स के साथ सेलिब्रेट करेंगी। 'नशा' से चर्चा में आई पूनम पांडे और राखी सावंत फिल्म के प्रमोशन को अगले स्तर पर ले जाएंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी आगामी फिल्म 'व्हाट द फिश' के लिए डिंपल 10 दिसंबर को अपने घर पार्टी रखने वाली हैं। इस पार्टी को वे अपने कास्ट व क्रू मेंबर्स के साथ सेलिब्रेट करेंगी। 'नशा' से चर्चा में आई पूनम पांडे और राखी सावंत फिल्म के प्रमोशन को अगले स्तर पर ले जाएंगी।

डिंपल कपाड़िया की फिल्म 'व्हाट द फिश' बॉक्स ऑफिस पर सनी लिओन स्टारर जैकपॉट से टकरा रही है और इस लड़ाई में पूनम पांडे और राखी सावंत अब डिंपल की फिल्म को सहयोग करती नजर आ रही हैं। इस फिल्म को सर्पोट करने के लिए पूनम 'फिश पिंक ड्रेस' पहनकर 'शूटआउट' के गाने लैला पर परफॉर्म करेंगी। कहा जा सकता है कि डिंपल की यह पार्टी शानदार होने वाली है।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर