यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
होटल स्टाफ से हाथापाई करते पूजा मिश्रा की वीडियो वायरल
टीवी के विवादित रियलिटी शो का हिस्सा रही मॉडल और एक्ट्रेस पूजा मिश्रा हमेशा विवादों में ही रहती हैं। हाल ...और पढ़ें

मुंबई। टीवी के विवादित रियलिटी शो का हिस्सा रही मॉडल और एक्ट्रेस पूजा मिश्रा हमेशा विवादों में ही रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक और विवाद को जन्म दे दिया।
अब एक और पॉर्न स्टार आ रही हैं सनी लियोन को टक्कर देने
पूजा मिश्रा की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो होटल के एक स्टाफ के साथ हाथापाई करती दिख रही हैं।
घटना दिल्ली के होटल ताज द्वारका की है। दरअसल इस होटल के जिस कमरे में पूजा ठहरी थी वहां उन्होंने कुछ तोड़ दिया था लेकिन जब उनसे भरपाई करने के लिए कहा गया तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
पूजा ने भरपाई करने से इंकार कर दिया और होटल छोड़कर जाने लगी। होटल स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो मैडम ने सबके साथ जमकर हाथापाई की।
![]()
उन्होंने एक गार्ड का फोन तोड़ दिया, एक को जमकर लातें मारी जबकि एक स्टाफ मेंबर को थप्पड़ और मुक्के जड़ दिए। इतना ही नहीं, पूजा गाली-गलौच करती भी नजर आईं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब पूजा विवादों में आईं हैं। इससे पहले भी उन्होंने आरोप लगाया था कि नोएडा में उनके साथ तीन दिनों तक गैंग रेप किया गया था। वो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा पर भी उनके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगा चुकी हैं।
