Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pooja Hegde 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' में अखिल अक्किनेनी के साथ आएंगी नजर, देखें तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 25 Mar 2021 05:52 PM (IST)

    पूजा हेगड़े फिल्म अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती हैl पूजा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl उ ...और पढ़ें

    पूजा हेगड़े मोस्ट एलिजिबल बैचलर के अलावा फिल्म राधेश्याम में नजर आएंगीl
    पूजा हेगड़े मोस्ट एलिजिबल बैचलर के अलावा फिल्म राधेश्याम में नजर आएंगीl

    नई दिल्ली, जेएनएनl मिस यूनिवर्स इंडिया 2010 रही पूजा हेगडे अपनी आगामी फिल्म 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' को लेकर उत्साहित हैl पूजा हेगड़े इस फिल्म में अखिल अक्कीनेनी के साथ नजर आनेवाली हैl इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई हैl पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl

    पूजा हेगड़े ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'स्कूल का आखरी दिनl जब अखिल अक्किनेनी और भास्कर सर काम करने का प्रयास कर रहे हैंl' फोटो में पूजा हेगड़े को मजेदार पोस्ट करते हुए देखा जा सकता हैl वह अखिल अक्किनेनी के पीछे खड़ी हैं और अपना हाथ उठाए हुए हैंl वहीं अखिल निर्देशक भास्कर से बात कर रहे हैंl यह तस्वीर मोस्ट एलिजिबल बैचलर के सेट पर ली गई हैl मोस्ट एलिजिबल बैचलर में पूजा हेगड़े एक कॉमेडियन की भूमिका निभा रही हैl वहीं अखिल अक्कीनेनी एक एनआरआई की भूमिका निभा रहे हैंl यह फिल्म 19 जून 2021 को रिलीज होनेवाली हैl इस फिल्म में ईशा रेवा, मुरली शर्मा, जयप्रकाश और प्रगति की अहम भूमिका हैl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

    पूजा हेगड़े मोस्ट एलिजिबल बैचलर के अलावा फिल्म राधेश्याम में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा प्रभास की अहम भूमिका हैl वहीं वह जल्द सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में भी नजर आएंगीl इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर सिंह की अहम भूमिका है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

    पूजा हेगड़े फिल्म अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती हैl पूजा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl उनकी पोस्ट काफी वायरल होती हैl वह अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती हैl पूजा हेगड़े ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजोदाड़ो से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इस फिल्म को काफी पसंद किया गया थाl

    खबरें और भी