विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीके ने दो दिन में कमाए 56 करोड़, लेकिन...

By rohitEdited By:
Updated: Sun, 21 Dec 2014 01:03 PM (IST)

आमिर खान, अनुष्का शर्मा और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने दो दिनों में लगभग 56 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया। लेकिन यह फिल्म तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में अब शायद ही शामिल हो

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आमिर खान, अनुष्का शर्मा और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने दो दिनों में लगभग 56 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया। लेकिन यह फिल्म तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में अब शायद ही शामिल हो पाए।

पढ़ें: पीके के वो 10 राज, जिन्हें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

शुक्रवार को 26.63 करोड़ के साथ बढिय़ा ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने कल लगभग 29.50 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म के पहले दो दिन का कलेक्शन देखने के बाद अब बॉलीवुड के ट्रेड विश्लेषकों ने भी इस बात की उम्मीद छोड़ दी है कि 3 इडियट्स की तरह आमिर की ये फिल्म तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी।

पढ़ें: रिलीज होने से पहले ही 100 करोड़ कमा चुकी थी पीके

हालांकि शुक्रवार की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में 10 फीसद से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई। माना जा रहा है कि आज पीके 34-35 करोड़ का कारोबार कर 3 दिन में लगभग 90 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब हो जाएगी।

पढ़ें: आमिर के बाद अब ये अभिनेता होगा न्यूड