विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी को लेकर झूठी खबर पर परिणिती ने निकाली जमकर भड़ास

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 23 Jun 2015 11:58 AM (IST)

हाल ही में एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि आइफा अवॉर्ड्स के आयोजकों द्वारा सोनाक्षी सिन्‍हा को गाने के लिए एप्रोच करने पर परिणिति चोपड़ा काफी गुस्‍सा हो गई थीं। इस रिपोर्ट को लेकर परिणिति चोपड़ा ने संबधित मीडिया हाउस पर अपनी भड़ास निकाली है। उनके मुताबिक,

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि आइफा अवॉर्ड्स के आयोजकों द्वारा सोनाक्षी सिन्हा को गाने के लिए एप्रोच करने पर परिणिति चोपड़ा काफी गुस्सा हो गई थीं। इस रिपोर्ट को लेकर परिणिति चोपड़ा ने संबधित मीडिया हाउस पर अपनी भड़ास निकाली है। उनके मुताबिक, यह खबर पूरी तरह से झूठी है।

'शिव' के गाली देने पर भाजपा ने भी 'मोहल्ला अस्सी' के खिलाफ की शिकायत

इस रिपोर्ट के मुताबिक, परिणिती चोपड़ा को उम्मीद थी कि आइफा अवॉर्ड्स में म्यूजिकल सेगमेंट के लिए उन्हें एप्रोच किया जाएगा, मगर आयोजकों ने इसके लिए सोनाक्षी सिन्हा को चुन लिया और यही बात उन्हें चुभ गई। हालांकि परिणिती चोपड़ा ने इस रिपोर्ट को गलत बताया है और कई सारे ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली है।

तो इसलिए 'हनीमून' पर भी नहीं जा पाएंगे शाहिद कपूर!

उन्होंने संबंधित मीडिया हाउस को संबोधित कर ये सारे ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में लिखा है कि एक ऐसी खबर को देखना कितना तकलीफदायक है, जो कि वास्तव में गलत है। वहीं, उन्होंने एक ट्वीट में ये भी कहा कि हमारे रिश्ते को खराब करने की कोशिश ना करें। हम सभी कलाकार दोस्त हैं। हम एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं।