विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: VIP गेस्ट से लेकर स्पेशल पकवान तक, ऐसी है परिणीति की सगाई की तैयारी

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Updated: Fri, 12 May 2023 11:01 PM (IST)

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर रहे हैं। इस ग्रैंड इवेंट शामिल होने वाले VIP गेस्ट से लेकर परोसे जाने वाले लजीज पकवानों तक यहां पढ़ें पूरी अपडेट...

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement Parineeti, Priyanka Chopra
Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement Parineeti, Priyanka Chopra

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra And Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में अब चंद घंटे ही बचे हैं। घर पूरी तरह से सज के तैयार हो चुका है... मेहमान आने शुरू हो गए... इस जोड़े के आउटफिट भी रेडी हैं। अब परिणीति और राघव साथ में कैसे दिखते हैं, ये देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पडे़गा। बता दें कि 13 मई को परिणीति और राघव, दोनों दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे।

कैसा होगा आउटफिट!

परिणीति और राघव परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सगाई में ये दोनों एक दूसरे के मैचिंग की आउटफिट पहनेंगे। जहां राघव अपने मामा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन किए गए मिनिमलिस्ट अचकन में नजर आएंगे, वहीं परिणीति मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखाई देंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

क्या होगी थीम?

खबर है कि इस ग्रैंड पार्टी को बॉलीवुड थीम पर सजाया गया है। आने वाले मेहमानों के लिए फिलहाल कोई ड्रेस कोड नहीं पर उम्मीद की जा रही है कि उन्हें पेस्टल थीम दी गई होगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी। खबर है कि प्रियंका के पति निक जोनस इस दौरान उनके साथ शायद ना हो। लोगों ये देखने के लिए एक्साइटेड है कि क्या मालती अपनी मौसी की सगाई में शामिल होती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गेस्ट लिस्ट

परिणीति की गेस्ट लिस्ट में सबसे पहला नाम करण जौहर का है। प्रियंका के आने की बात तो चल ही रही है। दूसरी तरफ राघव के गेस्ट्स की बात करें तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के कपूरथला हाउस पहुंचने की पूरी उम्मीद है। जहां तक बात पकवानों की है, खबर है कि शादी में खास तौर से दिल्ली के स्पेशल डिश को मेन्यू में एड किया है। वेज और नॉन वेज दोनों तरह के ही क्विजिन को शामिल किया जाएगा।

तैयारियों में जुटा परिवार

फिलहाल, परिणीति अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं और वो सगाई के दिन की व्यवस्था देख रहे हैं। हालांकि परिवार इसे सीक्रेट नहीं रखना चाहता, लेकिन फिर भी मीडिया के सामने अभी कुछ भी जाहिर नहीं किया गया है। इस मौके पर परिणीति के मुंबई स्थित घर को रोशनी से सजाया गया है।