Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AR Rahman के कम्युनल कमेंट विवाद पर परेश रावल का आया रिएक्शन, कहा- 'आप हमारा...'

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 04:21 PM (IST)

    एआर रहमान इस वक्त अपने बयानों के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने दावा किया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कम्युनल रीजंस की वजह से काम नहीं मिला। ...और पढ़ें

    एआर रहमान के विवाद पर बोले परेश रावल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    एआर रहमान के विवाद पर बोले परेश रावल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर और कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) अपने एक बयान की वजह से फंस चुके हैं। सोशल मीडिया पर बुरी तरह आलोचना झेलने के बाद सिंगर ने एक वीडियो के जरिए माफी मांग ली है। इस मामले पर अब परेश रावल का भी रिएक्शन सामने आया है।

    दरअसल, एक हालिया इंटरव्यू में एआर रहमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर कम्युनल बायसनेस का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि कम्युनल रीजंस की वजह से उन्हें काम मिलना कम हो गया है। इस बयान को लेकर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। कई सेलेब्स ने भी उनके खिलाफ बयान दिया। 

    परेश रावल का एआर रहमान के विवाद पर रिएक्शन

    एआर रहमान ने विवाद बढ़ते ही इस बयान को लेकर माफी मांग ली है। अब परेश रावल ने इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने एक्स हैंडल पर एआर रहमान का वीडियो रीशेयर किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हम आपसे प्यार करते हैं सर। आप हमारा गौरव हैं।" इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाकर सिंगर को अपना समर्थन दिया। 

    एआर रहमान ने विवाद पर क्या कहा?

    एआर रहमान ने अपने कम्युनल कमेंट से उठे विवाद को लेकर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने कहा, "प्यारे दोस्तों, म्यूजिक हमेशा से किसी कल्चर से जुड़ने, उसे सेलिब्रेट करने और उसका सम्मान करने का मेरा तरीका रहा है। इंडिया मेरी इंस्पिरेशन, मेरा टीचर और मेरा घर है। मैं समझता हूं कि कभी-कभी मेरे इरादे गलत समझे जा सकते हैं, लेकिन मेरा मकसद हमेशा म्यूजिक के जरिए दूसरों को ऊपर उठाना, सम्मान देना और उनकी सेवा करना रहा है। मैंने कभी किसी को दुख पहुंचाना नहीं चाहा और मुझे उम्मीद है कि मेरी ईमानदारी को महसूस किया जाएगा।"

    खबरें और भी

     

    परेश रावल की अपकमिंग मूवी

    बात करें परेश रावल की तो वह इन दिनों अक्षय कुमार के साथ आगामी फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) पर काम कर रहे हैं। वह हेरा फेरी 3 में भी नजर आएंगे।