यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मॉडल रेप केस में आया पूनम पांडे का नाम, पुलिस करेगी पूछताछ
मॉडल रेप केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। डीआईजी सुनील पारसकर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीडि़ता का कहना है कि पारसकर

मुंबई। मॉडल रेप केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। डीआईजी सुनील पारसकर पर रेप का आरोप लगाने वाली पीडि़ता का कहना है कि पारसकर ने मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे की वजह से उनका रेप किया।
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, पीडि़ता मॉडल ने पुलिस को कहा है कि पारसकर ने पूनम पांडे की वजह से उनका रेप किया क्योंकि पूनम पांडे पारसकर के बहुत नजदीक थी और वह उनकी प्रतिद्वंद्वी भी है।
अब पुलिस इस मामले में पूनम पांडे से पूछताछ करके पता करेगी कि उनके डीआईजी पारसकर के साथ किस तरह के रिश्ते थे। पूनम पांडे की तरफ से इस मामले को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

