विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेशनल अवॉर्ड जीतने पर Pallavi Joshi ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'कश्मीर फाइल्स के आलोचकों के लिए ये करारा जवाब'

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Updated: Fri, 25 Aug 2023 02:51 PM (IST)

Nation Film Awards 2023 बॉलीवुड एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में द कश्मीर फाइल्स में अपने बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट सपोर्टिं ...और पढ़ें

National Award जीतने पर आया पल्लवी जोशी का रिएक्शन। Photo-Instagram
National Award जीतने पर आया पल्लवी जोशी का रिएक्शन। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Nation Film Awards 2023: गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का एलान किया गया। 'द कश्मीर फाइल्स' के नाम दो-दो अवॉर्ड्स गये। पल्लवी जोशी को फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला तो वहीं 'द कश्मीर फाइल्स' को राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया है।

पल्लवी जोशी को अवॉर्ड मिलने का नहीं हो रहा था यकीन

पल्लवी जोशी ने नेशनल अवॉर्ड मिलने के बारे में नहीं सोचा था। उनके लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था। जब ये अनाउंसमेंट हुई तब वह शिकागो में थीं। हाल ही में, पल्लवी जोशी ने अवॉर्ड मिलने पर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, पल्लवी ने कहा-

"यहां शिकागो में सुबह के 6 बज रहे थे और मैं सो रही थी। जब मुझे कॉल आने शुरू हुए, तब मुझे पता चला। काफी समय तक मुझे लगा ही नहीं कि मुझे बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। हम अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के प्रचार के लिए दौरे पर हैं और इस वक्त इसे सेलिब्रेट करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है।"

द कश्मीर फाइल्स के आलोचकों पर बोलीं पल्लवी जोशी

पल्लवी जोशी ने 'द कश्मीर फाइल्स' को राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड मिलने पर भी खुशी जताई है। उन्होंने दुनियाभर के सताए हुए समुदाय को अवॉर्ड समर्पित किया। उन्होंने ये भी कहा कि ये अवॉर्ड उनके लिए एक करारा जवाब है, जो फिल्म की आलोचना कर रहे थे। बकौल पल्लवी,

"फिल्म की रिलीज के समय काफी बवाल मचा था। जो लोग फिल्म के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे या इसके खिलाफ आक्रोश फैलाने की कोशिश कर रहे थे, उनकी संख्या बहुत कम थी, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी काफी ज्यादा थी। कई लोगों ने इस फिल्म को नापसंद नहीं किया। वरना मूवी हिट नहीं होती।"

"ज्यादातर यूथ को फिल्म पसंद आई। ये अवॉर्ड उनके लिए एक जवाब है, जो इसकी आलोचना कर रहे थे।"

कब रिलीज होगी द वैक्सीन वॉर?

इंडिया की पहली बायो-साइंस फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' इसी साल 28 सितंबर को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में पल्लवी जोशी और नाना पाटेकर लीड रोल में हैं। फिल्म भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा कोवैक्सीन (COVAXIN) बनाने की जर्नी को दिखाएगी।