विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये बनाएंगे 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को और जोरदार

By Edited By:
Updated: Tue, 29 Apr 2014 10:02 AM (IST)

कपिल शर्मा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की लोकप्रियता में बढ़ोतरी के लिए नए-नए पैंतरे अपनाते रहते हैं। खबर है कि शो को और जोरदार बनाने के लिए कॉमेडी सर्कस के लेखक कॉमेडी नाइट्स से जुड़ रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कपिल शर्मा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की लोकप्रियता में बढ़ोतरी के लिए नए-नए पैंतरे अपनाते रहते हैं। खबर है कि शो को और जोरदार बनाने के लिए कॉमेडी सर्कस के लेखक कॉमेडी नाइट्स से जुड़ रहे हैं।

जी हां एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक लंबे समय से कॉमेडी सर्कस की स्क्रिप्ट लिख रहे राज शांडिल्य अब कॉमेडी नाइट्स के साथ जुड़ गए हैं। राज जल्द ही कपिल के साथ मिलकर कॉमेडी नाइट्स की स्क्रिप्ट भी लिखेंगे।

आपको बता दें कि राज और कपिल बहुत पुराने दोस्त हैं। दोनों ने कॉमेडी सर्कस में साथ काम किया है। अब दोनों मिलकर दर्शकों को हंसाने का काम करेंगे।

राज ने ट्वीट कर बताया है कि उनका नाम अब तक सबसे ज्यादा कॉमेडी शोज की स्क्रिप्ट लिखे जाने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉ‌र्ड्स में शामिल हो गया है। उन्होंने लिखा कि, 'मैं बहुत खुश हूं, सबने मुझे इतना प्यार दिया।'

पढ़ें : कॉमेडी नाइट्स की खबरें

पढ़ें : देखिए, आलिया-अर्जुन की बेशर्मी