विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neetu Kapoor: एनिवर्सरी पर नीतू को आद आए ऋषि कपूर, पति के साथ बेटे रणबीर और रिद्धिमा की चाइल्डहुड फोटो की शेयर

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Updated: Sun, 22 Jan 2023 02:43 PM (IST)

वेडिंग एनिवर्सरी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर को पति ऋषि की याद सता रही है। ऐसे में पुराने दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें रणबीर और रिद्धिमा का बचपन भी नजर आ रहा है।

neetu kapoor rememberd her late husband, shares childhood photo of son Ranbir and Riddhima with husband, via instagram
neetu kapoor rememberd her late husband, shares childhood photo of son Ranbir and Riddhima with husband, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu Kapoor: नीतू कपूर और ऋषि कपूर आज ही के दिन यानी 22 जनवरी 1980 को शादी के बंधन में बंधे थे। आज दोनों की शादी की 43वीं सालगिरह है। इस मौके पर नीतू सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर पति ऋषि को याद कर रही हैं। इस फोटो में रणबीर और रिद्धिमा को क्यूट बचपन भी देखने को मिल रहा है। इस पोस्ट पर नीतू को उनके फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

फैमिली फोटो में दिखी रणबीर और रिद्धिमा की क्यूटनेस

नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी फैमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऋषि और नीतू के साथ रिद्धिमा और रणबीर भी नजर आ रहे हैं। फोटो में नीतू व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स में हैं। साथ ही ऋषि ने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है जिसपर मिक्की माउस का प्रिंट है। इस तस्वीर में रिद्धिमा और रणबीर कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में नीतू ने लिखा, 'वक्त बीत जाता है, यादे रह जाती हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

1980 में हुई थी शादी

ऋषि और नीतू 22 जनवरी 1980 को शादी के बंधन में बंधे थे। इसी साल दोनों के घर नन्ही परी रिद्धिमा ने जन्म लिया था। इसके 2 साल बाद कपल के घर रणबीर का जन्म हुआ था।

'जहरीला इंसान' में पहली बार साथ दिखी थी दोनों की जोड़ी

नीतू और ऋषि की जोड़ी पहली बार 1974 में आई फिल्म 'जहरीला इंसान' में एकसाथ दिखी थी। इस फिल्म को करते समय नीतू की उम्र महज 16 साल थी और ऋषि उस समय 22 साल के थे। हालांकि फिल्म में दोनों की जोड़ी को खासा पसंद किया गया। जिसके बाद दोनों दो दूनी चार, बेशर्म, कभी-कभी, रफू चक्कर और अमर-अकबर-एंथोनी जैसी फिल्मों में साथ नजर आए। फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा जिसके बाद कपल शादी के बंधन में बंध गया।

30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा

ऋषि कपूर का निधन कोरोना महामारी के दौरान अप्रैल 2020 को हुआ था। निधन से पहले ऋषि 2 साल से ल्यूकेमिया बीमारी से जूझ रहे थे। आखिरी समय में भी उनका इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा था इस दौरान उनकी परिवार के सभी सदस्य उनके साथ थे।

(प्रियंका जोशी)


यह भी पढ़ें: Pathaan: पठान की स्क्रीनिंग को लेकर चिंतित है शाह रुख, असम के सीएम का दावा, रात 2 बजे तक हुई अभिनेता से बात

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi के 'पायलट को प्लेन से होना चाहिए आगे' बयान पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ली चुटकी, पढ़ें पूरी खबर