विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG 2 Twitter Review: अक्षय कुमार की OMG 2 पर 'भोलेनाथ' का हाथ या हुआ फिल्म का बंटाधार? आ गया दर्शकों का फैसला

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 11 Aug 2023 09:14 AM (IST)

OMG 2 Twitter Review 11 अगस्त को इस साल की दो सबसे बड़ी फिल्मों गदर-2 और ओह माय गॉड-2 के ...और पढ़ें

Omg 2 Twitter Review- अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड-2' को मिला कैसा रिव्यू/Photo- Dainik Jagran Graphics
Omg 2 Twitter Review- अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड-2' को मिला कैसा रिव्यू/Photo- Dainik Jagran Graphics

HighLights

  1. दर्शकों को कैसी लग रही है ओह माय गॉड 2
  2. गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई अक्षय कुमार की OMG 2
  3. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी का चला जादू

नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2 Twitter Review: कई बाधाओं को पार करने के बाद फाइनली बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड-2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म 'गदर 2' से टकराई है।

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर सोशल ड्रामा फिल्म को टीजर रिलीज के बाद से ही कई विवादों का सामना करना पड़ना रहा था। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को Aसर्टिफिकेट देकर पास किया। इतना ही नहीं, फिल्म को उज्जैन के महाकाल मंदिरों के पुजारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।

'ओह माय गॉड-2' की एडवांस बुकिंग भी धंस गई। अब ये फिल्म 11 अगस्त को थिएटर में लग चुकी है और दर्शकों के हवाले हो गई है। लोगों को कैसी लग रही है अक्षय कुमार की फिल्म, यहां पर पढ़ें ट्विटर रिव्यू।

कैसी लगी दर्शकों को अक्षय कुमार की OMG 2?

साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर 'ओह माय गॉड' ने दर्शकों पर अपना मैजिक चलाया था। इस फिल्म के बाद अब OMG 2 के साथ मेकर्स 'एडल्ट एजुकेशन' जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर हाजिर हुए हैं। जहां पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में महादेव के भक्त का किरदार निभाया है, तो वहीं अक्षय कुमार फिल्म में 'शिव की दूत' बने हैं।

इस फिल्म का पहला शो लोग देखकर थिएटर के बाहर निकल चुके हैं। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'ओह माय गॉड 2' लोगों को काफी पसंद आ रही है।

फिल्म देखकर आए एक यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म पर अपनी राय देते हुए लिखा, "फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला, गदर 2 के मुकाबले कम स्क्रीन्स मिली। लेकिन फिर भी उनकी पावर कम नहीं हुई। उन्होंने एक बार खुद को फिर से साबित कर दिया। ओह माय गॉड 2 काफी अच्छी जा रही है"।

ओह माय गॉड 2 को मिल रहे हैं पॉजिटिव रिस्पांस

अक्षय कुमार की फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, "OMG 2 बहुत ही शानदार फिल्म है। एडल्ट एजुकेशन के मुद्दे को इससे ज्यादा जिम्मेदारी के साथ और एंटरटेनिंग तरीके से कोई बता ही नहीं सकता था। ये सबसे अच्छी फिल्मों में से एक हैं। पंकज त्रिपाठी की प्रतिभाशाली परफॉर्मेंस है और अक्षय और यामी गौतम बहुत ही शानदार हैं"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड 2 एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी फिल्म है, इसे मिस मत कीजिये"। आपको बता दें कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक 45 हजार के करीब टिकट बिकी थी, जिसके बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन फिल्म पांच से सात करोड़ तक का बिजनेस करेगी।