विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्‍टर को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 16 May 2015 11:07 AM (IST)

ओडिशा फिल्‍म अभिनेता शांतिस्‍वरूप मिश्र को किसी अज्ञात शख्‍स ने संबलपुर स्थित उनके घर में घुस कर गोली मार दी। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने बताया कि एक शख्‍स लगभग रात साठे आठ बजे जबरदस्‍ती साठ वर्षीय मिश्रा के घर में घुस आया। मिश्रा उस समय अपने एक

News Article Hero Image

कटक। ओडिशा फिल्म अभिनेता शांतिस्वरूप मिश्र को किसी अज्ञात शख्स ने संबलपुर स्थित उनके घर में घुस कर गोली मार दी। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने बताया कि एक शख्स लगभग रात साठे आठ बजे जबरदस्ती साठ वर्षीय मिश्रा के घर में घुस आया। मिश्रा उस समय अपने एक मित्र नित्या पटनायक के साथ बैठकर चाय पी रहे थे। पटनायक को भी एक गोली लगी है। इस अज्ञात शख्स ने कमरे में घुसते ही मिश्र पर गोली चला दी और फिर फरार हो गया।

शांतिस्वरूप त्रिपाठी सत्तर के दशक के जाने माने ओडिया फिल्म अभिनेता हैं। गुरुवार की रात उन पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर उन पर गोली चलाता हुआ फरार हो गया। हमलावर की गोली शांतिस्वरूप की छाती में लगी। एक और गोली उनके साथी नित्या पटनायक को भी लगी।

गंभीर रूप से घायल शांतिस्वरूप को पहले बुर्ला स्थित मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके पश्चात बेहतर इलाज के लिए कटक मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। अपनी ओडिया फिल्म कृष्ण- सुदाम में भगवान श्रीकृष्ण और फिल्म बंधु महांती में महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की भूमिका निभाने वाले शांति स्वरूप पर हुए इस हमले से संबलपुरवासियों के साथ साथ सिने दर्शक और सिनेमा जगत में तरह- तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

उधर, जांच पड़ताल कर रही संबलपुर पुलिस को लगता है कि किसी पुरानी दुश्मनी की वजह से योजना बनाकर यह हमला किया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस हमलावर को पकड़ नहीं सकी है।

पुलिस एवं अन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हमला गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तब हुआ जब संबलपुर रोड रेल स्टेशन निकटस्थ मिश्र कालोनी स्थित अपने आवास में शांतिस्वरूप मिश्र अपने साथी नित्या पटनायक के साथ रोजाना की तरह बातीचीत कर रहे थे। वहीं परिवार के लोग अंदर टीवी देख रहे थे।

बताया जा रहा है कि तभी एक युवक किताब के अंदर रिवाल्वर छिपाकर वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ चार गोली चलाकर रेल स्टेशन की ओर भाग गया। शांतिस्वरूप मिश्र की छाती और गर्दन में एक एक गोली लगी, जबकि नित्या के बांह में एक गोली लगी।

गोली का आवाज सुनकर परिवार और पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां खून से लथपथ शांतिस्वरूप और नित्या को देख इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां आक्सीजन सिलेंडर के नहीं होने से खूब शोर-शराबा हुआ। किसी तरह एक आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई और दोनों घायलों को बुर्ला मेडिकल अस्पताल स्थानांतरित किया गया। वहां डाक्टरों ने शांतिस्वरूप की छाती में फंसी गोली को निकालने की कोशिश की लेकिन इसमें जान का खतरा होने से उन्हें रात एक बजे कटक स्थानांतरित कर दिया गया।

गोलीकांड की इस सनसनीखेज घटना के बाद संबद्ध अईंठापाली पुलिस समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से गोली का तीन खोखा बरामद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने हमलावर का हुलिया पुलिस को बताया है। खबर है कि पुलिस को पास के एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा से कुछ फुटेज भी मिले हैं जिसमें हमलावर के होने का पता चल सकता है।

अब तक की जांच पड़ताल के बाद पुलिस को लग रहा है कि यह मामला भूमि विवाद का हो सकता है। उधर, कटक स्थित मेडिकल अस्पताल में आपरेशन के बाद शांतिस्वरूप की छाती में फंसी गोली निकाल दिए जाने की खबर है।

तो इस एक्टर के साथ 'लव अफेयर' में हैं कल्कि!

कान्स के रेड कार्पेट पर मल्लिका का जलवा, पहना करोड़ों का हार