Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    O' Romeo Teaser: 'कमीने' जैसे दमदार लुक में शाहिद कपूर का कमबैक, प्यार के लिए सबकुछ दांव पर लगा देगा आशिक?

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 04:19 PM (IST)

    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें शाहिद कपूर एक एक्शन-पैक और हिंसक अवतार में नजर आ रहे हैं। 1 मिनट 35 सेकंड के इस टीज ...और पढ़ें

    ओ रोमियो में दमदार लुक में शाहिद (फोटो-इंस्टाग्राम)

    ओ रोमियो में दमदार लुक में शाहिद (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल भारद्वाज डायरेक्टोरियल फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल निभा रहे हैं। 1 मिनट 35 सेकंड के इस टीजर में भरपूर एक्शन ड्रामा दिखाया गया है और शाहिद कपूर इसमें फुल ऑन फाड़ू अंदाज में वापसी कर रहे हैं। मूवी में उनके अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तृप्ति डिमरी और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

    शाहिद कपूर के खतरनाक पहले लुक के कारण 'ओ'रोमियो' तभी से ट्रेंडिंग है। के ट्रेंड में आने के एक दिन बाद, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस ओ रोमियो प्यार, दिल टूटना, बदला और विश्वासघात की कहानी है।

    टीजर में दिखा फुल ऑन खून खराबा

    'ओ रोमियो' की झलक शाहिद के किरदार से शुरू होती है जिसमें वो एक याट पर सवार हैं और बैकग्राउंड में कोई 'छोटू' कहकर पुकारता है। ऐसे में एक्टर अपना आपा खो देते हैं और चिल्लाते हुए बाहर निकलते हैं काउबॉय हैट, काली बनियान, ज्वेलरी और पूरे शरीर पर टैटू के साथ यह झलक उनके वायलेंट लुक को दर्शाती है।

    यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर की O Romeo में हुई दो हीरोइन की एंट्री, हॉटनेस के मामले में सब पर भारी हैं ये हसीनाएं

    हालांकि, टीजर में जल्द ही अगला सीन कट होता है और हमें फरीदा जलाल का ममतामयी और कोमल स्वभाव देखने को मिलता है। फरीदा जलाल कहती है, 'प्यार में ऊंचे उठो, तो रोमियो और डूब गए तो चू**या।” इसके बाद एंट्री होती है तृप्ति डिमरी की जो शाहिद के उग्र रूम को बिल्कुल शांत कर देती हैं। इसके अलावा मूवी में अरुणा ईरानी, हुसैन दलाल, रेश लांबा और राहुल देशपांडे भी हैं।

    इस साल रिलीज होंगी कई दमदार फिल्में

    वहीं शाहिद के फैंस उनके इस कमबैक से काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा, “यह दुनिया 'कमीने' की याद दिलाती है, निर्देशन वाकई शानदार लग रहा है। वापसी अब और भी खतरनाक होगी!!!” एक अन्य ने लिखा, “बॉलीवुड 2026 में वाकई शानदार होने वाला है। धुरंधर 2, ओ रोमियो, किंग, लव एंड वॉर, रामायण सब इसी महीने रिलीज होंगी।”

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर ने खेली खून की होली, O Romeo के खतरनाक पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस