Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विशाल भारद्वाज ने O'Romeo में गालियों का किया बचाव, कहा- 'सड़कों पर बोली जाती हैं, फिर फिल्मों में क्यों...'

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 08:29 PM (IST)

    मुंबई में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसके बाद फिल्म में गालियों के इस्तेमाल पर विवाद खड़ा हो गया। इस पर विशाल भारद्वाज न ...और पढ़ें

    विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में 21 जनवरी को विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' (O'Romeo) का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट वहां मौजूद रहे। टीजर रिलीज के समय इसके कई डायलॉग्स वायरल हुए थे जिसमें फरीदा जलाल जैसी दिग्गज अदाकारा को भी गाली बोलते हुए देखा गया। इसका काफी विरोध भी हुआ थी।

    अब इस मामले में निर्माता विशाल भारद्वाज ने अपनी सफाई दी है। फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने फिल्मों में बिना सेंसरशिप के अपशब्दों और गालियों के खुलेआम इस्तेमाल का बचाव किया है। अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओ'रोमियो' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर विशाल ने बताया कि फिल्मों में अपशब्दों और गालियों को सेंसर क्यों नहीं किया जाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- O Romeo Trailer: प्यार, तकरार और इंतकाम... शाहिद कपूर ने खेली खून की होली; रोंगटे खड़े करेगा ओ रोमिया का ट्रेलर

    गालियां दिखाने में क्या दिक्कत?

    इस पर बात करते हुए विशाल ने कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्मों में गालियां सिर्फ ‘बीप, बीप, बीप’ नहीं होनी चाहिए। उन्हें पूरी तरह से, ठीक वैसे ही बोला जाना चाहिए जैसे उन्हें बोला जाता है।'

    Shahid (9)

    विशाल ने आगे कहा, “एक समाज के रूप में, हम बहुत पाखंडी हैं। हम सड़कों पर इन गालियों को बर्दाश्त कर लेते हैं, लेकिन जब वे सिनेमा में सुनाई देती हैं, तो हम कहते हैं कि सिनेमा कुछ गलत कर रहा है, सिनेमा आपको बिगाड़ रहा है, सिनेमा आपको सुधार देगा। ऐसा नहीं होता। मेरे अनुसार, सिनेमा समाज का दर्पण है, और यह ठीक वही दिखाता है जो आप हैं!”

    खबरें और भी

    फरीदा जलाल को कैसे मनाया?

    निर्देशक ने यह भी बताया कि उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल को ओ'रोमियो में गाली देने के लिए कैसे राजी किया। विशाल ने कहा, "मैंने फरीदा जी को सबसे पहले यही बताया कि आपको एक सीन में गाली देनी है। उन्होंने पूछा कि क्या कहना हैं और क्या बहुत गंदे शब्द हैं। इस पर विशाल ने कहा कि चाहे जो भी भाषा हो, वह किरदार के लिए जरूरी है।" दरअसल फिल्म में शाहिद का किरदार ऐसा है कि उससे पूरा समाज डरता है लेकिन वो सिर्फ अपनी दादी के सामने उसकी एक नहीं चलती। इस पर फरीदा जी मान गईं।

    यह भी पढ़ें- हुसैन उस्तरा की बायोपिक है O Romeo? डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने गैंगस्टर की बेटी को दिया करारा जवाब