विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर बदला काबिल की रिलीज़ का समय , अब ये Final है ना

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 19 Jan 2017 08:36 PM (IST)

पहले काबिल के लिए 26 जनवरी की डेट तय की गई फिर उस दिन रईस को भी रिलीज करने का एलान कर दिया गया।

फिर बदला काबिल की रिलीज़ का समय , अब ये Final है ना
फिर बदला काबिल की रिलीज़ का समय , अब ये Final है ना

मुंबई। बॉलीवुड में हाल के वर्षों में किसी फिल्म की रिलीज़ को लेकर इतना कन्फ्यूजन नहीं देखा गया जितना अगले हफ्ते आने वाली फिल्म काबिल और रईस को लेकर।

अब ख़बर है कि काबिल ने अपना समय बदल और थोड़ा और पहले कर लिया है। ये लड़ाई पिछले साल से चल रही है और अब रिलीज़ कुछ दिन भी बचे हैं तो हर कोई अपना आखरी दांव खेलने के लिए तैयार है। सबसे पहले ताज़ा खबर सुन लीजिये कि राकेश रोशन ने अपनी फिल्म काबिल की रिलीज़ अब 25 जनवरी को मॉर्निंग से कर दी है। सिर्फ 24 घंटे पहले तक काबिल की रिलीज डेट को 25 जनवरी को शाम छह बजे से शुरू होना बताया जा रहा था। इस ताज़ा अपडेट के बारे में ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट के जरिये बताया है। यानि साफ़ है कि अब शाहरुख़ खान की रईस और रितिक की काबिल एक ही समय पर दर्शकों को देखने मिलेगी क्योंकि रईस ने पहले ही अपना प्लान क्लियर कर दिया था।

सेंसर ने नहीं की Daring, अब दर्शकों की कोर्ट में रईस की Hearing

करीब 300 करोड़ मनी मेकिंग के इस बॉक्स ऑफिस विंडो पर रईस और काबिल शुरू से ही लड़ रहे हैं। पहले काबिल के लिए 26 जनवरी की डेट तय की गई फिर उस दिन रईस को भी रिलीज करने का एलान कर दिया गया। बाद में काबिल वालों ने अपनी रिलीज़ एक दिन पीछे की तो रईस भी 26 की बजाय 25 जनवरी को आ गई। घंटे और मिनिट की इस मारामारी में देखते हैं रिलीज़ के बाद कौन बॉक्स ऑफिस का सुल्तान बनता है।