विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year 2023: सितारे जिन्होंने 2022 में खुद को सिनेमा और OTT पर साबित किया, अब आने वाले साल में मचाएंगे धूम

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Updated: Sat, 31 Dec 2022 11:13 AM (IST)

New Year 2023 आने वाले साल में कुछ सितारे ऐसे हैं जो धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अजय देवगन और आलिया भट्ट इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इस साल ओटीटी और सिनेमाघरों दोनों में खुद को साबित किया।

New Year 2023: Ajay devgn alia Bhatt Shefali Shah
New Year 2023: Ajay devgn alia Bhatt Shefali Shah

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2022 सिनेमा से ज्यादा ओटीटी के लिए याद किया जाएगा। तो आज हम आपको ऐसे तीन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सिनेमाघरों और ओटीटी पर हाथ आजमाया और खुद को साबित किया। बड़े पर्दे के सुपर सितारें जिनके नाम से ही डिस्ट्रीब्यूटर फिल्में उठा लेते हैं उन्होंने भी ओटीटी पर रंग जमा दिया। ये लिस्ट लंबी है पर आज हम तीन लोगों का जिक्र करने वाले हैं।

अजय देवगन

इस साल की शुरुआत से ही अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। गंगूबाई काठियावाड़ी से लेकर दृश्यम 2 तक अजय देवगन ने इस साल 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। हालांकि रनवे 34 और थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुईं। साल 2023 में देवगन की भोला और मैदान रिलीज होने वाली हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों ही उनके फैंस को पसंद आएगी।

आलिया भट्ट

साल 2022 की शुरुआत आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी में एक दमदार किरदार के साथ की। फिल्म में उनके अभिनय के लिए सबने काफी तारीफ की और बॉक्स ऑफिस पर गंगूबाई 100 करोड़ पार हो गई। जब एक-एक करके सारी फिल्में सिनेमाघरों में धड़ाम हो रही थी ऐसे में आलिया भट्ट ने साबित कर दिया कि वो अपने दम पर भी फिल्में चला सकती हैं। उनकी दूसरी फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई 'डार्लिंग्स'। ओटीटी पर डेब्यू के साथ लोगों ने उनपर काफी प्यार लुटाया। उनकी 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की सबसे सफल बॉलीवुड फिल्मों में से है। साल 2023 में आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली है।

शेफाली शाह

डिजिटल मीडियम की इकलौती सुपरस्टार हैं ओटीटी क्वीन शेफाली। 2022 में उनकी भूमिकाओं की रेंज और प्रदर्शन का लेवल चौंका देने वाला था। इमोशन और एक्सप्रेशन में शेफाली शाह को ओटीटी पर शबाना आजमी मानते हैं। अगस्त में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दो उनकी बैक-टू-बैक फिल्में और सीरीज आईं। इस साल 'जलसा' में शेफाली और विद्या बालन साथ नजर आईं।

ये भी पढ़ें

New Year 2023: सुहाना खान ने मां गौरी खान संग जमकर की पार्टी, ग्रे शॉर्ट ड्रेस में लगीं बला की खूबसूरत

KRK on Pathaan: केआरके पर लीगल एक्शन लेने वाले हैं शाह रुख खान? 'पठान' के 'बेशरम रंग' का रिव्यू करना पड़ा भारी