विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्‍सर और सिंगर की प्रेम कहानी है 'बॉम्बे वेलवेट'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 01 May 2015 01:33 PM (IST)

रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा स्‍टारर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' अगले कुछ दिनों में दर्शकों के बीच होगी। इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। यह फिल्म ज्ञान प्रकाश की किताब 'मुंबई फेबल्स' पर भी आधारित है। फिल्म को कश्यप ने को-प्रोड्यूस भी किया है।

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' अगले कुछ दिनों में दर्शकों के बीच होगी। इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। यह फिल्म ज्ञान प्रकाश की किताब 'मुंबई फेबल्स' पर भी आधारित है। फिल्म को कश्यप ने को-प्रोड्यूस भी किया है।

राधिका आप्टे बोली, मैंने न्यूड वीडियो पर नहीं की कोई टिप्पणी

कहानी

फिल्म की पृष्ठभूमि 1960 पर आधारित है। इस कहानी में एक बॉक्सर है जॉनी बलराज। इनके साथ है एक उभरती जैज सिंगर रोजी। फिल्म में किस तरह से दोनों की उम्मीदें और आकांक्षाएं एक-दूसरे से टकराती है, यही बताया गया है।

फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर लीड रोल में हैं। इनके साथ केके मेनन, मनीष चौधरी, विवान शाह, सिद्धार्थ बसु भी सपोर्टिंग रोल्स में हैं। फिल्म 15 मई 2015 को रिलीज होना संभावित हैं।

'मिस्टर एक्स' की असफलता के लिए मैं जिम्मेदार'

कश्यप ने जेम्स एलरॉय का चौथा क्राइम फिक्शन नॉवेल एलए क्वार्टेट को पढ़ा और इसके बाद उन्हें यह फिल्म बनाने का खयाल आया। यह लॉस एंजिल्स पर बेस्ड है जो कि साल 1940 से साल 1950 की बात करता है।