विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेहा धूपिया की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, मदद करने की बजाय लोगों ने की शर्मनाक हरकत

By Rahul soniEdited By:
Updated: Sat, 12 Aug 2017 10:39 AM (IST)

जानकारी के मुताबिक नेहा धूपिया मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं।

नेहा धूपिया की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, मदद करने की बजाय लोगों ने की शर्मनाक हरकत
नेहा धूपिया की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, मदद करने की बजाय लोगों ने की शर्मनाक हरकत

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट हुआ। पर अफ़सोस की बात कि लोगों ने उनकी सहायता करने की बजाय सेल्फी और फोटो लेना ज्यादा जरूर समझा।

फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया की गाड़ी का चंडीगढ़ में एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि वह सुरक्षित हैं लेकिन वहां उपस्थित लोग नेहा धूपिया की सहायता करने के बजाय उनकी गाड़ी और नेहा के साथ सेल्फी लेते नज़र आये। आपको बता दें कि, नेहा धूपिया अपने शो 'नो फ़िल्टर नेहा' के दूसरे भाग की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आई हुई थीं। यह एक्सीडेंट होने के चलते सड़क पर बड़ा जाम लग गया था, जिससे नेहा आधे घंटे तक जाम में फंसी रहीं। नेहा धूपिया और उनकी टीम में किसी को भी कोई भी चोट नहीं आई है लेकिन नेहा धूपिया ने कंधे में दर्द की शिकायत की है। घटनास्थल पर उपस्थित प्रयत्क्षदर्शियों का मानना है कि नेहा धूपिया को देख लोग उनकी सहायता करने के बजाय सेल्फी और फोटोग्राफ मांगने लगे।

यह भी पढ़ें: यह हैं बॉलीवुड के दो हैंडसम एक्टर्स, आपने पहचाना क्या

जानकारी के मुताबिक नेहा धूपिया मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं। जल्द नेहा धूपिया का यह शो आएगा। उनके इस शो का पिछला सीजन बहुत लोकप्रिय भी रहा था।