विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TV की दुनिया से सिनेमा के शिखर तक, 'नई नवेली' लेडी सुपरस्टार Yami Gautam की राष्ट्रीय सम्मान जीतने की अनकही उड़ान

Published: Thu, 01 Oct 2026 12:55 PM (IST)

'नई नवेली' (Nayyi Naveli) की अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) ने हाल ही 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब अपने नाम किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (फोटो क्रेडिट- जागरण)

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (फोटो क्रेडिट- जागरण)

HighLights

  1. बॉलीवुड की नई लेडी सुपरस्टार यामी गौतम

  2. यामी गौतम की अगली फिल्म हॉरर कॉमेडी

  3. 17 साल पहले शुरू हुआ था यामी का करियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 18 साल पहले बतौर अभिनेत्री छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर का आगाज करने वालीं यामी गौतम (Yami Gautam) ने अपनी सादगी और कमाल की अदाकारी के दम पर खास पहचान बनाई है। हाल ही में हुए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीतने के बाद यामी ने ये साबित किया है कि वह बॉलीवुड की सबसे दमदार अभिनेत्री हैं। 

जहां एक तरफ बी टाउन की तमाम एक्ट्रेसेज ग्लैमर की चकाचौंध वाले किरदार निभाने में भरोसा रखती हैं, वहीं दूसरी तरफ यामी गौतम ने चुनौतीपूर्ण किरदारों को चुनकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया। आइए आज नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वालीं यामी की अनकही उड़ान के बारे में विस्तार से जानते हैं-

टीवी से सिल्वर स्क्रीन तक का सफर

28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में यामी गौतम का जन्म हुआ। उस वक्त शायद किसी को ये अंदाजा नहीं होगा कि ये पहाड़ी लड़की एक दिन हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार बनेगी। यामी अपनी लॉ की पढ़ाई को बीच में छोड़कर मुंबई चली आईं, क्योंकि उनके सपने सिल्वर स्क्रीन के थे। 

यह भी पढ़ें- नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Yami Gautam का ग्रैंड कमबैक, 250 ढोल के साथ होगा Nayyi Navelli के ट्रेलर का स्वागत

yamigautam_1780149495_3908496594906115846_1450251497

लेकिन शुरुआत काफी संघर्ष से भरी रही। छोटे-मोटे टीवी ऐड और मॉडलिंग के जरिए यामी गौतम के करियर का आगाज हुआ। एक मशहूर फेस क्रीम के टीवी विज्ञापन से यामी को काफी लाइमलाइट मिली और इसी वजह से साल 2008 में आए टीवी शो चांद के पार चलो से उनका एक्टिंग करियर शुरू हुआ। 

yami

हालांकि, छोटे पर्दे पर बतौर एक्ट्रेस यामी गौतम को टीवी सीरियल ये प्यार ना होगा कम अधिक लोकप्रियता मिली। इसके बाद बॉलीवुड में यामी को पहला ब्रेक अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म विक्की डोनर (2012) से मिला और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मजबूत फिल्मों के दमदार किरदार

यामी गौतम को हिंदी सिनेमा जगत में अधिक लोकप्रियता इस वजह से भी मिली है कि उन्होंने नॉन कमर्शियल जॉनर की फिल्मों के दमदार किरदारों को अदा किया है, जो बहुत कम अभिनेत्रियां करने की हिम्मत दिखाती हैं। लीग से हटकर यामी ने उरी- द सर्जिकल स्ट्राइकल, काबिल, बाला, ओह माय गॉड 2, ए थर्सडे, आर्टिकल 370 और हक जैसी मूवीज में वर्सेटाइटल एक्ट्रेस के तौर पर अपनी छाप छोड़ी।

yami (1)

बता दें कि फिल्म आर्टिकल 370 के लिए हाल ही में यामी को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है। इस मूवी में उन्होंने जूनी हक्सर का दमदार किरदार निभाया है, जोकि भारतीय खुफिया एंजेंसी एनआईए (NIA) इंटेलिजेंस की एक लेडी ऑफिसर का था। मालूम हो कि आर्टिकल 370 के निर्माता कोई और नहीं यामी के पति और धुरंधर फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर हैं। 

नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद यामी का रिएक्शन

यामी गौतम ने अपनी अगली फिल्म नई नवेली के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बतौर एक्ट्रेस पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है- मेरे पैर जमीन पर ही हैं और जितने जमीन से जुड़े रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा। मैं झूठ नहीं कहूंगी कि कुछ नहीं बदला है। जिम्मेदारी मेरे कंधों पर और बढ़ गई है। 

yamigautam_1790166291_3992523994690442340_1450251497

मैं छोटे शहर से आती हूं, यहां तक पहुंची हूं, बड़ी बात है, लेकिन लंबा रास्ता तय करना है। बतौर कलाकार उन रोल को करने की चाह रही है, जो मेरे भीतर के कलाकार को ही दिलचस्प न लगे, बल्कि मेरे भीतर के दर्शक को पसंद आए, जो ओरिजनल कहानियों की तलाश करता है। राष्ट्रीय पुरस्कार बहुत बड़ा सम्मान है।

Nayyi Naveli

यामी गौतम की अगली फिल्म नई नवेली

बात की जाए यामी गौतम की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम नई नवेली (Nayi Naveli) है, जो एक हॉरर कॉमेडी जॉनर की मूवी है। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर बालाजी मोहन ने किया है। 16 अक्टूबर 2026 को नई नवेली को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli Trailer: जब सिरफिरे घरवालों से होगा 'परफेक्ट बहू' का सामना, अवस्थी परिवार में मचेगा हड़कंप