विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nawazuddin Siddiqui की 'हड्डी' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, सामने आया फिल्म का नया पोस्टर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Mon, 07 Aug 2023 06:50 PM (IST)

Nawazuddin Siddiqui Haddi नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हड्डी पिछले काफी समय से चर्चा में थी। एक्टर ने इस मूवी में ट्रांसजेंडर के किरदार में दिखाई देन ...और पढ़ें

Nawazuddin Siddiqui Film Haddi Photo Credit Instagram
Nawazuddin Siddiqui Film Haddi Photo Credit Instagram

HighLights

  1. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की "हड्डी" का नया पोस्टर रिलीज
  2. सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी "हड्डी"
  3. डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने बताया कहां होगी रिलीज

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Nawazuddin Siddiqui Haddi: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी  (Nawazuddin Siddiqui) एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ दिखाई दिए थे। अब उनकी नई फिल्म "हड्डी" का पोस्टर रिलीज हुआ है। सोमवार को फिल्म मेकर्स ने इसे रिलीज हुआ है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म 'हड्डी'

यह फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म "हड्डी" सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होगी। डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फिल्म "हड्डी" का नया पोस्टर जारी किया और कैप्शन में लिखा, "इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। हड्डी जल्द ही जी 5 पर आ रहा है।"

View this post on Instagram

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आए नवाज

नए पोस्टर की बात करें तोनवाजुद्दीन सिद्दीकी ट्रांसजेंडर के किरदार में साड़ी पहने एक चेयर पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे और भी बहुत से ट्रांसजेंडर नजर आ रहे हैं। बता दें, नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म "हड्डी" में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं। अब तक फिल्म से एक्टर के तीन से 4 लुक सामने आ चुके हैं और अब उनके नए लुक पर भी फैंस फिदा दिखाई दे रहे हैं।

रिलीज डेट का नहीं हुआ खुलासा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म "हड्डी" ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होगी, लेकिन कब रिलीज होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है। बताते चलें कि इस फिल्म का डायरेक्शन अक्षत अजय शर्मा ने किया है, जबकि जी स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।