National Film Awards 2026: नेशनल अवॉर्ड में छाए आदित्य-यामी, 'पुष्पा 2' का चला जादू; कार्तिक-ममूटी को भी सम्मान
72nd National Film Awards Updates: गुजरात में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। आज सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 18 जुलाई 2026 को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की लिस्ट जारी की गई थी। अब वो घड़ी आ गई है, जब समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस बार का नेशनल फिल्म अवॉर्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि इतिहास में पहली बार यह समारोह दिल्ली की जगह गुजरात में होगा। 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में समारोह है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के सामने आयोजित समारोह में सितारों को सम्मानित किया जा रहा है।
इस बार राष्ट्रपति द्वारा जिन सितारों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें कार्तिक आर्यन, यामी गौतम, ममूटी, फिल्म श्रीकांत, संजय मिश्रा और रणदीप हुड्डा समेत स्टार्स शामिल हैं।
नेशनल अवॉर्ड पाकर भावुक हुए कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने चंदू चैम्पियन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया। इस जीत पर एक्टर ने कहा, "ग्वालियर के उस मम्मा के लड़के को प्यार से मुस्कुराते हुए देखना, जिसने एक ऐसे माहौल से एक्टर बनने का सपना देखने की हिम्मत की, जहां लोग ऐसे ड्रीम पर हंसकर आगे बढ़ जाते हैं।"
View this post on Instagram
नेशनल अवॉर्ड जीत पर यामी गौतम का रिएक्शन
यामी गौतम (Yami Gautam) ने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड रिसीव करने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अभी भी वह इस मोमेंट में हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी भी आर्टिस्ट के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उन कलाकारों को सलाह दी है जो इसका ख्वाब देखते हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से अपना काम करो। एक दिन जरूर उन्हें उनकी डेस्टिनेशन मिलेगी।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
5 दशक के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Veteran actor Anant Nag receives the #DadasahebPhalkeAward at the 72nd National Film Awards, recognising his remarkable contribution to Indian cinema. 🎬🏆👏#IndiaCelebratesCinema #FilmsThatUnite pic.twitter.com/4MDY4LNqcP
— PIB India (@PIB_India) September 22, 2026
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म
आदित्य धर को फिल्म आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट
नाग अश्विन निर्देशित साई-फाई तेलुगु थ्रिलर कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट का नेशनल अवॉर्ड मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट हिंदी फिल्म
बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट फीचर फिल्म
बेस्ट फीचर फिल्म प्रमोटिंग नेशनल, सोशल एंड एन्वायरमेंटल वैल्यूज अवॉर्ड से तमिल फिल्म कैप्टन मिलर को सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट चिल्ड्रंस फिल्म
तेलुगु फिल्म चिन्ना कथा कादू को बेस्ट चिल्ड्रंस फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट हिंदी फिल्म
राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट डायरेक्टर
साई पल्लवी की फिल्म आमरन के लिए बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड राजकुमार पेरियासामी को मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
रणदीप हुड्डा को बतौर डेब्यू डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें यह सम्मान फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए मिला।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट एक्ट्रेस
यामी गौतम को करियर का पहला बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें यह सम्मान फिल्म आर्टिकल 370 में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए दिया गया।
Actress Yami Gautam is honoured with the National Film Award for Best Actress in a Leading Role by President Droupadi Murmu 🎬🙌#IndiaCelebratesCinema #FilmsThatUnite pic.twitter.com/zx5iymWwik
— PIB India (@PIB_India) September 22, 2026
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट एक्टर
मलयालम फिल्म ब्रह्मयुगम के लिए ममूटी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैम्पियन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल
संजय मिश्रा को फिल्म भक्षक के लिए बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट एक्ट्रेस इन अ सपोर्टिंग रोल
कन्नड़ फिल्म मिथ्या के लिए रोपाश्री वर्कडी (Roopashree Vorkady) को और सचना नामीदास को महाराजा फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट
अरुण देव पोथुला को तेलुगु फिल्म चिन्ना कथा कादू के लिए, अथिस एस शेट्टी को कन्नड़ फिल्म मिथ्या के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट
बंगाली फिल्म ओंको की कोथिन फिल्म के लिए तपमय देब, गिताश्री चक्रवर्ती और रिद्धिमन बनर्जी को बेस्ट चाइल्ड का नेशनल अवॉर्ड मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर
मराठी फिल्म घरत गणपती के लिए अभय जोधपुरकर को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
मलयालम फिल्म ब्रह्मयुगम के लिए शहनाद जलाल को बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग राइटर)
वेंकी अटलुरी को बेस्ट डायलॉग राइटर के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवॉर्ड तेलुगु फिल्म लकी भास्कर के लिए मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट स्क्रीनप्ले (एडेप्टेड)
मराठी फिल्म स्वरगंधर्व सुधीर फडके के लिए योगेश शिवराम देशपांडे को बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट स्क्रीनप्ले (ओरिजिनल)
तेलुगु फिल्म पुष्पा द रूल पार्ट 2 के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर के नेशनल अवॉर्ड से सुकुमार को सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट साउंड डिजाइन
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के लिए मानस चौधरी को बेस्ट साउंड डिजाइनर का नेशनल अवॉर्ड मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट एडिटिंग
साई पल्लवी की फिल्म आमरन के नाम एक और नेशनल अवॉर्ड रहा। कलाइवनन आर को बेस्ट एडिटर के खिताब से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
प्रभास की तेलुगु फिल्म कल्कि 2898 एडी के नाम बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का नेशनल अवॉर्ड रहा। नितिन जिहानी चौधरी को यह सम्मान मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल पार्ट 2 को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड से दीपाली नूर और शीतल इकबालचंद शर्मा सम्मानित हुईं।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट मेकअप
तेलुगु फिल्म कमेटी कुरोल्लू के मेकअप आर्टिस्ट पसुपुलेती रवि कुमार को बेस्ट मेकअप का अवॉर्ड मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (सॉन्ग)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (सॉन्ग) का नेशनल अवॉर्ड शाश्वत सचदेव को मिला। उन्हें यह खिताब यामी की फिल्म आर्टिकल 370 के लिए मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर)
साई पल्लवी की तमिल फिल्म आमरन के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का खिताब जीवी प्रकाश कुमार को मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट लिरिक्स
मनोज मुंतशिर को अजय देवगन की फिल्म मैदान के लिए बेस्ट लिरिक्स का नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट कोरियोग्राफी
स्त्री 2 में तमन्ना भाटिया के डांस नंबर को कोरियोग्राफ करने वाले कोरियोग्राफर विजय गांगुली को बेस्ट नेशनल अवॉर्ड का खिताब मिला है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट एक्शन डायरेक्शन
थलापति विजय की तमिल फिल्म महाराजा के लिए स्टंट कोरियोग्राफर अनल अरासु को बेस्ट एक्शन डायरेक्शन का खिताब मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट मराठी फिल्म
मराठी फिल्म मुक्कम पोस्ट बोम्बिवाड़ी को बेस्ट मराठी फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट ओड़िया फिल्म
अमर्त्य भट्टाचार्या की फिल्म लहरी को बेस्ट ओड़िया फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट तेलुगु फिल्म
याधु वामसी की फिल्म कमेटी कुरोल्लू को बेस्ट तेलुगु फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट गढ़वाली फिल्म
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट गढ़वाली फिल्म का खिताब फिल्म ढोली को मिला है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट तुलु फिल्म
बेस्ट तुलु फिल्म का अवॉर्ड IMBU को मिला है। यह खिताब लेने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मंच पर आए।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: धनुष को स्पेशल मेंशन मिला
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में धनुष को स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया। एक्टर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान कैप्टन मिलर के लिए दिया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट एनिमेशन फिल्म
साइलेंट फिल्म टच्ड एज अ वॉटर फिल्म के लिए डायरेक्टर, प्रोड्यूसरऔर एनिमेटर जोशी बेनेडिक्ट को बेस्ट एनिमेशन फिल्म का रजत अवॉर्ड मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट शॉर्ट फिल्म
गुजरात में आयोजित नेशनल अवॉर्ड समारोह में मराठी फिल्म हमसफर को बेस्ट शॉर्ट फिल्म को रजत अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को यह सम्मान मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड
'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: एकता का प्रतीक' (Statue of Unity: Ekta Ka Prateek) के लिए डायरेक्टर आनंद एल राय को बेस्ट डायरेक्शन का 'स्वर्ण' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड
लाइफ इन लूम (Life in Loom) के लिए एडमंड रेंसन को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का रजत अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड
तमिल फिल्म ब्लू के लिए साउंड डिजाइनर हरी हरा सुदम को बेस्ट साउंड डिजाइन का रजत कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड
फिल्म NDA के लिए मानवीर जसरोटिया को बेस्ट एडिटिंग का नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का रजत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मराठी फिल्म 'परत 41°च्या मागावर' (Parat 41° Chya Magavar) के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का शिवपाल सिंह कांग को रजत अवॉर्ड से सम्मानित किया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट नरेटर का रजत अवॉर्ड
नेशनल अवॉर्ड्स में सौंदर्या जयचंद्रन को बेस्ट नरेटर और वॉयस ओवर के लिए लिटिल प्लैनेट: अ टेल ऑफ फ्रॉग्स के लिए रजत अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए फराज अली को मिला खिताब
2024 में आई एक कश्मीरी शॉर्ट फिल्म ओबुर के लिए फराज अली को बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए रजत अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: किसे मिला स्पेशल मेंशन
नेशनल अवॉर्ड समारोह में स्पेशल मेंशन लोकेश घई और जयमिन मोदी को मिला। यह स्पेशल मेंशन उन्हें फिल्म छोला डोरा और सुई के लिए मिला। मलयालम फिल्म भद्र काली नाटकम के लिए आनंद ज्योति पलकप्पिल्ली को भी स्पेशल मेंशन मिला।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: जर्नी पर बोले ममूटी
बेस्ट एक्टर विजेता ममूटी ने जूरी को धन्यवाद करते हुए अपनी जर्नी के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, "हमेशा की तरह देश से पहचान मिलना किसी भी कलाकार के लिए प्रेरणा की बात होती है। मैं खुशकिस्मत हूं कि यह मेरा चौथा मौका है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं लंबे समय तक अपने दर्शकों का मनोरंजन कर पाया हूं।"
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: किसे मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड?
300 फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता अनंत नाग (Anant Nag) को नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: यामी गौतम को पहली बार मिलेगा अवॉर्ड
एक्ट्रेस यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलेगा। उन्हें 2024 में आई फिल्म आर्टिकल 360 के लिए सम्मानित किया जाना है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स लाइव: दो सितारों को मिलेगा बेस्ट एक्टर का खिताब
नेशनल अवॉर्ड्स में इस बार दो अभिनेताओं को बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा- कार्तिक आर्यन और ममूटी। कार्तिक को फिल्म 'चंदू चैम्पियन' के लिए सम्मानित किया जाएगा और ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' के लिए।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड लाइव: पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा समारोह
पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से बाहर आयोजित हुआ है। गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
