Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • entertainment
  • bollywood
LIVE BLOG

Nana Patekar Death Live Updates: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। तमाम सिनेमा जगत के सितारों ने नाना की मौत पर शोक जताया है। नाना पाटेकर के देहांत से जुड़े जरूरी अपडेट्स यहां पढ़ें-

By Surabhi Shukla Thu, 08 Oct 2026 11:08 PM (GMT+05:30)
नाना पाटेकर का 75 साल की आयु में निधन

नाना पाटेकर का 75 साल की आयु में निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75 साल के थे। मेडिकल टीम जब उनके घर पहुंची तो एक्टर बेहोश मिले। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह मेडिको-लीगल केस है, इसलिए आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मणिपाल अस्पताल में डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

8 Oct 202611:21:41 PM

अनिल कपूर ने अपने नान्या के लिए किया पोस्ट

अनिल कपूर ने नाना पाटेकर के निधन पर बहुत ही भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- 'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया। पहले सतीश और अब मेरा नान्या।

नान्या , तू अचानक बहुत जल्द चला गया...दुनिया का सबसे बड़ा कलाकार, हमें छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चला गया। बहुत मिस करूंगा तुझे, लाइफ में, सेट पर, फोन पर और बड़े पर्दे पर।'

 

 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

8 Oct 202611:17:16 PM

पंचतत्व में विलीन हुए नाना

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। पुणे के डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर हुआ कार्यक्रम।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पुणे के डोंजे गांव में स्थित एक्टर नाना पाटेकर के फार्महाउस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

VIDEO | Maharashtra: Deputy CMs Eknath Shinde, Sunetra Pawar and Union Minister Ramdas Athawale pay last respects to actor Nana Patekar at his farmhouse in Donje village in Pune. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/nWufIQj0EP

— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
8 Oct 202610:40:54 PM

'शक्ति शालिनी' के डायरेक्टर बोले फिल्म उन्हें श्रद्धांजलि होगी

फिल्ममेकर आदित्य सरपोतदार ने कहा है कि वे यह पक्का करेंगे कि 'शक्ति शालिनी' भारतीय सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से एक को एक सही 'श्रद्धांजलि' के तौर पर पेश करे।

 

सरपोतदार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि 'शक्ति शालिनी' उनकी आखिरी फिल्म होगी। मुझे बहुत दुख है कि यह उनका आखिरी काम होगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वे अचानक इस तरह चले जाएंगे। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि असल में क्या हुआ है। यह फिल्म हमारे सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से एक को श्रद्धांजलि होगी।'

8 Oct 202610:51:44 PM

फार्महाउस पहुंचा नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर

पुणे एयरपोर्ट से पैतृक गांव पहुंचा नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर। अब परिवार फार्महाउस पर उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।

Pune, Maharashtra: Late veteran actor Nana Patekar’s mortal remains are being taken to the cremation ground. https://t.co/uy1Ue1ESZa

— IANS (@ians_india) October 8, 2026
8 Oct 20269:41:10 PM

पैतृक गांव लाया गया पार्थिव शरीर

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर डोंजे गांव लाया गया है। उनका अंतिम संस्कार यहीं किया जाएगा। उन्हें अंतिम विदाई देने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी वहीं मौजूद हैं। जैकी श्रॉफ भी श्रद्धांजलि देने डोंजे गांव पहुंचे हैं। 

#WATCH | Maharashtra: Mortal remains of veteran actor Nana Patekar brought to his native village, Donje village in Pune Rural. His last rites will be performed here. https://t.co/ztYWI1pUhV

— ANI (@ANI) October 8, 2026
8 Oct 20269:25:47 PM

जैकी दादा पहुंचे डोंजा गांव

जैकी श्रॉफ दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने डोंजे गांव पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। 

Pune, Maharashtra: Actor Jackie Shroff arrived at Donje village to attend the last rites of late veteran actor Nana Patekar https://t.co/BpfHBWgxSH

— IANS (@ians_india) October 8, 2026
8 Oct 20269:24:18 PM

करिश्मा कपूर ने 'शक्ति' को-स्टार को किया याद

करिश्मा कपूर ने नाना पाटेकर को शानदार अभिनेता बताते हुए लिखा, 'कुछ सफर हमेशा आपके साथ रहते हैं। 'शक्ति' जैसी दमदार फिल्म में नाना पाटेकर के साथ काम करना उन अनुभवों में से एक है जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगी। एक एक्टर के तौर पर उनकी काबिलियत, उनकी गहराई और उनकी मौजूदगी वाकई बेमिसाल थी। उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलने के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। नाना सर, आपकी आत्मा को शांति मिले।'

8 Oct 20269:14:58 PM

पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार जल्द ही उनके पैतृक गांव पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव में किया जाएगा। राज्य कैबिनेट के अन्य मंत्रियों के साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी यहां अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे हैं।

8 Oct 20268:58:47 PM

गांव ले जाया जा रहा नाना का पार्थिव शरीर

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे एयरपोर्ट से डोंजे गांव ले जाया जा रहा है। कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा। 

Pune, Maharashtra: The mortal remains of late veteran actor Nana Patekar leaves from the Pune International Airport for Donje village, where his last rites will be performed. https://t.co/BGTpv3xdeP

— IANS (@ians_india) October 8, 2026
8 Oct 20268:40:03 PM

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे एयरपोर्ट पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर अब पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव स्थित उनके आवास पर ले जाया जा रहा है। 

CM Tribute Nana Patekar

8 Oct 20268:33:47 PM

पार्थिव शरीर पुणे पहुंचाया गया

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे पहुंचा दिया गया है। उनके फार्महाउस के पास अंतिम संस्कार होगा।

8 Oct 20268:24:53 PM

नाना को लेकर तनुश्री के रिएक्शन से नाराज AICWA 

नाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जारी एक वीडियो में कहा था कि वह बाद में सोचेंगी कि उन्हें इस बारे में क्या बोलना है। फिलहाल, वह लखनऊ के एक इवेंट पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा था, "अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम को मीडिया का सारा ध्यान बस 'ईविल डेड' पर ही होगा।" अब AICWA ने इस बयान पर गुस्सा जताया है। AICWA ने कहा, "किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उनके बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना इंसानियत के खिलाफ है।"

8 Oct 20267:31:23 PM

'शेखर टुनाइट' में जाने वाले थे नाना पाटेकर

शेखर सुमन ने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए नाना पाटेकर के अचानक निधन पर शोक जताया है। साथ ही खुलासा किया है कि वह एक दिन पहले यानी 7 अक्टूबर को उनके शो 'शेखर टुनाइट' में शामिल होने वाले थे। हालांकि, एक्टर ने इसे कुछ दिनों के लिए पोस्टपोन कर दिया था। शेखर ने आगे कहा, "काश उन्होंने ऐसा न किया होता। तो मुझे उन्हें आखिरी बार गले लगाने का मौका मिल जाता।"

8 Oct 20266:39:22 PM

पहली बार नाना से मिलकर डर गई थीं सुतापा

सुतापा सिकदर ने नाना पाटेकर से 'खामोशी: द म्यूजिकल' की शूटिंग के दौरान पहली मुलाकात को याद किया है। उन्होंने स्क्रीन से बात करते हुए कहा, "उनके बारे में मेरी पहली याद यही है कि 'खामोशी' के सेट पर सभी उनसे डरे-सहमे रहते थे। मुझे नहीं पता कि मैं उनसे क्यों डरती थी। वैसे भी मैं डरी हुई थी क्योंकि यह मेरा पहला कमर्शियल सेट था लेकिन पता नहीं क्यों, उन्हें मैं पसंद आ गई। हमने बात की और बहुत अच्छा समय बिताया।"

8 Oct 20266:26:44 PM

फैंस ने किए अंतिम दर्शन, फॉर्महाउस लाई जा रही बॉडी

फैंस ने नम आंखों से बैम्बोलिम के GMC मुर्दाघर में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

यहां से नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ले जाया गया। इसके बाद पुणे में नाना पाटेकर के फार्महाउस 'नानाची वाडी' में अंतिम संस्कार होगा।

 

#WATCH | Goa: People pay their last respects to veteran actor Nana Patekar at GMC morgue in Bambolim. He passed away this morning. https://t.co/MfM2Xjt0kZ

— ANI (@ANI) October 8, 2026
8 Oct 20265:36:11 PM

9-10 बजे होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

पुणे मिरर के मुताबिक, गोवा में मेडिकल और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नाना का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से पुणे पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि 6 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके होमटाउन में पहुंच जाएगा और रात 9 बजे से 10 बजे के बीच राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। 

8 Oct 20265:01:53 PM

खुद की थी अपने अंतिम संस्कार की तैयारी

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अतुल कास्बेकर का कहना है कि नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। इंस्टाग्राम पर अतुल ने लिखा, ' उन्होंने मुझे लकड़ियों का एक ढेर दिखाया जो उन्होंने अपने अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने लकड़ियों को सूखा रखा था, क्योंकि गीली लकड़ियों से धुआं निकलता है, और वह नहीं चाहते थे कि उनके अंतिम संस्कार में लोग सिर्फ इसलिए रोएं क्योंकि उनकी आंखों में धुआं चला गया!

सिर्फ नाना साहेब ही अपने अंतिम संस्कार को कॉमेडी का सीन बना सकते थे। एक जबरदस्त एक्टर। एक पीढ़ी की आवाज। एक प्रभावशाली व्यक्तित्व। और उस रौबदार बाहरी रूप के पीछे, एक बेहद उदार और नेक इंसान।'

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Atul Kasbekar (@atulkasbekar)

8 Oct 20264:33:19 PM

देवेंद्र फडणवीस ने की बेटे मल्हार से बात

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीश ने नाना पाटेकर के बेटे मल्हार से बात की। उन्होंने नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और पाटेकर परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने मल्हार को यह भी बताया कि महाराष्ट्र सरकार नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने की तैयारी कर रही है।

8 Oct 20264:10:31 PM

राजपाल यादव ने अपने भाऊ को किया याद

राजपाल यादव ने हाल ही में वनवास फिल्म में नाना पाटेकर के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

कुछ मुलाकातें और कुछ लोग ज़िंदगी में हमेशा याद रह जाते हैं। नाना भाऊ के साथ हाल ही में ‘वनवास’ के दौरान फिरसे स्क्रीन शेयर करने का सौभाग्य मिला। इतने वर्षों से जिनकी अदाकारी को देखते और सराहते आए, उनके साथ फिरसे काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव था। उन्हें सिर्फ़ उनके किरदारों के ज़रिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी जानने और उनसे कई बार मिलने का मौका मिला है और उनकी सादगी और अपनेपन की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। एक बेमिसाल कलाकार को खोने का दुख तो है ही, लेकिन एक खूबसूरत इंसान को खोने का दर्द उससे भी ज़्यादा है। भाऊ, आपका काम और आपकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेंगी। भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🏻

— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) October 8, 2026
8 Oct 20264:04:06 PM

नाना पाटेकर को मोहनलाल ने दी श्रद्धांजलि

मोहनलाल ने एक्स पर लिखा, 'नाना पाटेकर जी ने अपने हर किरदार में एक अनोखी शिद्दत, गहराई और ईमानदारी दिखाई। उनकी कला और उनकी संवेदनशीलता ने ऐसी गहरी छाप छोड़ी है जिसे पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

8 Oct 20264:01:50 PM

अल्लू अर्जुन ने नाना पाटेकर को रत्न

अल्लू अर्जुन ने नाना पाटेकर के लिए ट्वीट करते हुए लिखा- 'जबरदस्त कलाकार... प्रेरणादायक अभिनेता... जमीन से जुड़े कलाकार! जो एक ही समय में ऊर्जावान और काव्यात्मक भी थे।

भारतीय सिनेमा के सबसे अनोखे रत्नों में से एक। उन्हें हमेशा देखा, उनसे प्रेरणा ली जाएगी और उनकी तारीफ की जाएगी। उनकी कलाकारी हमेशा याद रखी जाएगी। उनके करीबी लोगों के प्रति प्यार और संवेदनाएं।'

 

 

 

Path Breaking Artist…Inspirational Actor…Rooted Rustic Performer ! Energetic & Poetic at the same time . One of the most unique gems of Indian cinema. Will always be observed, inspire & Admired . His craftsmanship will be remembered forever . Love & condolences to the near & dear . ॐ SHANTHI 🤍

— Allu Arjun (@alluarjun) October 8, 2026
8 Oct 20263:48:34 PM

अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

गोवा न्यूज हब की रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम संस्कार के लिए पुणे ले जाने से पहले नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए गोवा के GMC में कुछ समय के लिए रखा जाएगा।

8 Oct 20263:40:07 PM

डायरेक्टर आदित्य धर ने लिखा खास संदेश

आदित्य धर ने इंस्टा स्टोरी में नाना पाटेकर के लिए एक खूबसूरत मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा- 'कुछ लोग हमारे बीच यादों से बढ़कर होते हैं। वह हमारे दिल में अपना एक छोटा सा टुकड़ा छोड़ जाते हैं। नाना पाटेकर जी आपकी बहुत याद आएगी। रेस्ट इन पीस।'

8 Oct 20263:33:21 PM

घर के बाहर लगाए गए बैनर

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद माहिम स्थित उनके घर के बाहर दो श्रद्धांजलि बैनर लगाए गए हैं। इन बैनरों पर उनकी तस्वीरें और याद में श्रद्धांजलि संदेश लिखे हैं।

मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद माहिम स्थित उनके घर के बाहर दो श्रद्धांजलि बैनर लगाए गए हैं। इन बैनरों पर उनकी तस्वीरें और याद में श्रद्धांजलि संदेश लिखे हैं। https://t.co/a0t0fM1pVQ

— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 8, 2026
8 Oct 20263:30:43 PM

शत्रुघ्न सिन्हा ने परिवार के लिए की प्रार्थना

शत्रुघ्न सिन्हा ने नाना पाटेकर की याद में एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, 'दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से बहुत दुख हुआ। वे बेहतरीन अभिनय क्षमता वाले, जमीन से जुड़े और थिएटर की दुनिया के भी जाने-माने कलाकार थे।'

'नाना पाटेकर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार और लोकप्रिय सितारों में से एक रहे हैं। वे अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते थे। इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों, समर्थकों और प्रशंसकों के लिए मेरी प्रार्थनाएं हैं।'

8 Oct 20263:19:57 PM

सलमान खान ने कैंसिल किया इवेंट

सलमान खान को गुरुवार शाम मुंबई में GB Realty के साथ अपने एसोसिएशन के सिलसिले में एक इवेंट में शामिल होना था। नाना के निधन के बाद एक्टर और ऑर्गनाइजर्स ने इवेंट रद्द करने का फैसला किया।

 

टीम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'एक्टर नाना पाटेकर के दुखद और अचानक निधन को ध्यान में रखते हुए, सम्मान के तौर पर आज का इवेंट टाल दिया गया है।'

8 Oct 20262:27:48 PM

अस्पताल में रो-रोकर मल्हार का बुरा हाल

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार गोवा के अस्पताल पहुंच चुके हैं। यहां पर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के दौरान मल्हार डॉक्टरों और परिवार के सदस्यों से मिले। कार्रवाई पूरी होने के बाद, नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Following the reported demise of veteran actor Nana Patekar, his son Malhar Patekar arrived at a hospital in Goa. Malhar met with the doctors and members of the family as the necessary formalities are being completed. After the completion of the required paperwork, Nana Patekar’s mortal remains will be handed over to the family. #nanapatekartribute

— Rohit Watts (@rohitwattsabh) October 8, 2026
8 Oct 20262:22:03 PM

पंकज त्रिपाठी ने नाना को बताया अपना गुरु

पंकज त्रिपाठी ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक जताया। पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'नाना जी का जाना हमारी पूरी इंडस्ट्री के लिए बहुत दुखद है और मेरे लिए तो यह बहुत ही निजी नुकसान है। मुझे 'काला' फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिला था और वह अनुभव मेरे लिए हमेशा बहुत खास रहेगा। वह सिर्फ़ मेरे को-एक्टर नहीं थे, बल्कि उन्होंने मुझे एक्टिंग की बारीकियों, जिंदगी के फैसलों और अभिनय के छोटे-छोटे पहलुओं के बारे में भी गाइड किया।'

 

'उन्हें देखकर और उनकी बातें सुनकर मैंने बहुत कुछ सीखा। उनकी सलाह मेरे लिए बहुत मायने रखती थी। मेरे लिए यह किसी गुरु को खोने जैसा है। उनकी कमी हमेशा खलेगी, लेकिन उनकी सीख और उनका शानदार काम मुझे और आने वाली पीढ़ियों के एक्टर्स को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।'

8 Oct 20261:38:20 PM

पुणे स्थिति फार्महाउस पर होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर के सामाजिक संगठन ‘नाम फाउंडेशन’ के सीईओ गणेश थोराट ने बताया कि नाना का पार्थिव शरीर शाम करीब 5 बजे पुणे लाया जाएगा। इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। नाना का फॉर्म हाउस पुणे के बाहरी इलाके डोंजे में है और यही पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

8 Oct 20261:30:36 PM

बेटे के अस्पताल पहुंचने के बाद होगा पोस्टमार्टम

गोवा में नाना पाटेकर के साथ अभी उनके भतीजे सचिन पाटेकर हैं। नाना के बेटे मल्हार पाटेकर के पहुंचने के बाद ही गोवा मेडिकल कॉलेज में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। नाना पाटेकर के बेटे दोपहर 2 बजे तक पहुंचेंगे।

8 Oct 20261:17:02 PM

दो हफ्ते पहले हुआ था एक और दिग्गज का निधन

दुख की बात है कि नाना पाटेकर के निधन ने फैन्स को एक और सीनियर एक्टर मुश्ताक खान की भी याद दिला दी जिन्हें 'वेलकम' फिल्म में बल्लू पाजी के रोल के लिए जाना जाता हैं। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद मुस्ताक खान ने 62 साल की उम्र में 24 सितंबर को दुनिया को अलविदा कहा।

8 Oct 202612:56:26 PM

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर किया रिएक्ट

तनुश्री दत्ता ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में कहा, 'मैंने सुना है, मैंने न्यूज सुनी। आज मेरा वर्क डे है। मैं उस पर फोकस करना चाहती हूं। ये सब होने के लिए आज कितना अजीब दिन है। मैं लखनऊ में बड़ा इवेंट कर रही हूं और ये मेरे लिए बहुत जरूरी है। मेरा पूरा दिन इसके हिसाब से प्लान है।

'मैं लाइव, पोस्ट सब करना चाहती थी। अब मुझे चिंता है कि शाम को सारा मीडिया इस 'ईविल डेड' में दिलचस्पी लेगा इसीलिए जब मुझे समझ आएगा तब मैं रिएक्शन दूंगी। परिवार को निश्चित रूप से संवेदनाएं।'

8 Oct 202612:40:49 PM

कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी नीलकंती?

साल 1978 में नाना पाटेकर की शादी नीलकंती पाटेकर से हुई थी, जो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं। हालांकि उनकी निजी जिंदगी बेहद उतार-चढ़ाव वाली रही। इस शादी से उन्हें दो बेटे हुए। लेकिन उनके एक बेटा जब दो साल का था तभी उसका निधन हो गया। इसका नाम उन्होंने दुर्वासा रखा था। अब नाना और नीलकंती का एक बेटा मल्हार पाटेकर है। नाना अपनी पत्नी से भी अलग हो चुके हैं।

 

WhatsApp Image 2026-10-08 at 12.33.59 PM

8 Oct 202612:24:23 PM

विराट कोहली ने दी नाना को श्रद्धांजलि

विराट कोहली ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का सच्चा दिग्गज बताया। उन्होंने कहा कि नाना का काम और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी। रेस्ट इन पीस, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

 

WhatsApp Image 2026-10-08 at 12.13.08 PM

8 Oct 202611:56:23 AM

घर के बाहर जमा हुई भीड़

उनकी मौत के बाद कई फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा होकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। एक वीडियो में डोनाजे इलाके में नाना पाटेकर के पुणे स्थित घर 'नानाची वाड़ी' के बाहर एक फैन फूट-फूटकर रोता हुआ दिखाई दिया, जबकि एक दूसरा व्यक्ति उसे सांत्वना देने की कोशिश कर रहा था।

 

WhatsApp Image 2026-10-08 at 11.51.07 AM

8 Oct 202611:45:06 AM

नितिन गडकरी ने नाना को बताया अपना करीबी दोस्त

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर उनके बहुत करीबी दोस्त थे और दोनों के बीच कई सालों से परिवार जैसा रिश्ता था।

नितिन गडकरी ने कहा कि नाना ने किसानों के लिए बेहद संवेदनशीलता के साथ शानदार काम किया। गडकरी ने कहा कि सामाजिक चेतना, सामाजिक जिम्मेदारी और समाज के प्रति संवेदनशीलता नाना के व्यक्तित्व की खास पहचान थीं।

#WATCH | Nagpur, Maharashtra | On the demise of veteran actor Nana Patekar, Union Minister Nitin Gadkari says, "Nana Patekar was a very close friend of mine; we shared a family-like bond for many years. He did exemplary work with deep sensitivity for farmers, addressing issues related to water and water conservation... Social consciousness, a sense of social responsibility, and social sensitivity were defining traits of his personality... His contributions to both Hindi and Marathi cinema will be cherished for years to come... His demise is a significant loss to our social and national life. During the Kargil War, Nana even went to the front lines, donning the uniform; on numerous occasions, he demonstrated his heroic spirit and patriotism... These contributions will undoubtedly be remembered by society and the nation in the future..."

— ANI (@ANI) October 8, 2026
8 Oct 202611:13:37 AM

पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को बताया सच्चा क्रांतिवीर

पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर एक सच्चे ‘क्रांतिवीर’ थे, जिन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनकी खामोशी भी उतनी ही असरदार थी, जितनी उनकी आवाज दमदार थी। उन्होंने लगातार देशविरोधी तत्वों पर लगाम लगाने की बात कही। पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई।

#WATCH | Delhi | Speaking on the demise of veteran Actor Nana Patekar, PM Modi says, "This morning we got the news that the renowned actor Nana Patekar is no longer with us. He was an exceptional artist who won the hearts of audiences through a variety of roles. Nana Patekar’s life was dedicated to the honour and glory of the Tricolour. He refused to be bound by constraints; like a 'Parinda', he soared through the vast skies of cinema. Through his films, he launched scathing attacks on the prevailing societal order. He was a true Krantiveer who fought against social evils. His silence was as impactful as his speech was powerful. He consistently advocated for keeping anti-national elements in check. I pay tribute to Nana Patekar and offer my condolences to his family and admirers."

— ANI (@ANI) October 8, 2026
8 Oct 202611:10:12 AM

अनुपम खेर ने नाना पाटेकर को किया याद

अनुपम खेर इस समय वॉशिंगटन डीसी में हैं। वह अपना नाटक खत्म करके निकले ही थे जब कुछ घंटे पहले उन्हें अपने दोस्त नाना पाटेकर के निधन की बेहद दुखद खबर मिली। 

NANA PATEKAR THE GREATEST?💔💔A couple of hours ago, I received the heartbreaking news that my friend Nana Patekar, one of the finest actors and human beings in Indian cinema, is no more.🥹🥹🥹 I had just finished our performance and taken the curtain call. As I walked into the wings, my director Gajendra told me, “Nana is no more.”🥹 After that, I had to meet people, pose for photographs, smile, sit down for a meal… while trying to absorb what I had just heard. It was terribly difficult. But somewhere, I felt that Nana would have wanted me to finish my work. Fulfil my responsibility to the people who had come to see us. And then, perhaps, remember him. Actually, knowing him, I can almost hear him dismissing the very idea of a tribute: “अरे, तो क्या हो गया? मर गया तो कौन-सी बड़ी बात है? सभी मरते हैं!” That was Nana. Direct, unpretentious, with his own way of saying even the most difficult things.❤️‍🩹 I will miss you, my friend. Your warmth. Your hugs. Your extraordinary performances. And whenever I miss seeing you, I will watch your films. Though today, I wish I could simply hug you one more time. My love and deepest condolences to your family and to everyone who loved you. अलविदा मेरे दोस्त, नाना पाटेकर। बहुत सारा प्यार। 🙏💔 #NanaPatekar #HeartBreaking

— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 8, 2026
8 Oct 202611:01:49 AM

अमित शाह ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर के निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि पांच दशकों तक नाना पाटेकर ने अपने सहज अभिनय और दमदार संवाद अदायगी से दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ी। गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया।

 

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया। 'नाम फाउंडेशन' के माध्यम से सूखे से जूझ रहे किसान परिवारों की सेवा हो या सीमा पर जाकर जवानों का हौसला बढ़ाना, वे ख्याति के शिखर पर पहुंचकर भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहे। जब भी उनसे मिलना हुआ, उनकी सरलता व स्पष्टवादिता ने सदैव प्रभावित किया। ईश्वर शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति

— Amit Shah (@AmitShah) October 8, 2026
8 Oct 202611:08:10 AM

राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई

नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्म हाउस में किया जाएगा। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार पुणे में ही होने की संभावना है।

 

सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया है। यह फैसला मराठी थिएटर के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए लिया गया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us