विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नच बलिए 7' में पत्नी संग नाचेंगे शिखर धवन!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 23 May 2015 09:35 AM (IST)

टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'नच बलिए 7' में जल्द ही कई वाइल्ड कार्ड एंट्रीज देखने को मिलेंगी। सुनने में आया है कि क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा को भी शो में कंटेस्टेंट कपल के तौर पर शामिल होने के लिए ऑफर दिया गया है। एक सूत्र ने

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'नच बलिए 7' में जल्द ही कई वाइल्ड कार्ड एंट्रीज देखने को मिलेंगी। सुनने में आया है कि क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा को भी शो में कंटेस्टेंट कपल के तौर पर शामिल होने के लिए ऑफर दिया गया है।

ये कलाकार कराने जा रहा है अपना लिंग परिवर्तन!

एक सूत्र ने बताया, 'हम शो में स्पेशल वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए शिखर धवन से बात कर रहे हैं। उनके आने से शो काफी दिलचस्प हो जाएगा और उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करते देखना मजेदार होगा।'

सुनने में आया है कि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज के लिए शेफाली जरीवाला और उनके पति प्रयाग त्यागी के अलावा मशहूर कोरियोग्राफर मयूरेश वाडकर और उनकी गर्लफ्रेंड अजीशा शाह को फाइनल कर लिया गया है।

शो के इस सातवें सीजन को प्रीति जिंटा, मशहूर लेखक चेतन भगत और कोरियोग्राफर मरजी पेस्तोंजी जज कर रहे हैं।

शिखर धवन को शो में परफॉर्म करते देखना वाकई दिलचस्प होगा।

राज कुंद्रा संग कपड़े बेचेंगे अक्षय कुमार!