विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना की सास चाहती हैं कि बहू दिखे इतनी सेक्‍सी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 23 Jun 2015 05:43 PM (IST)

अमूमन ज्‍यादातर सास अपनी बहू को लेकर स्‍ट्रीक्‍ट होती हैं, मगर इस मामले में करीना कपूर बहुत ही लकी हैं। उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में अपनी सास यानी शर्मिला टैगोर के बारे में एक दिलचस्‍प बात शेयर की है। करीना कपूर के मुताबिक, उनकी सास चाहती हैं कि वो सेक्‍सी दिखें।

News Article Hero Image

मुंबई। अमूमन ज्यादातर सास अपनी बहू को लेकर स्ट्रीक्ट होती हैं, मगर इस मामले में करीना कपूर बहुत ही लकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी सास यानी शर्मिला टैगोर के बारे में एक दिलचस्प बात शेयर की है। करीना कपूर के मुताबिक, उनकी सास चाहती हैं कि वो सेक्सी दिखें। वह उन्हें 'दबंग 2' के हिट गाने 'फेवीकोल' में बहुत पसंद आई थीं।

सोनाक्षी को लेकर झूठी खबर पर परिणिती ने निकाली जमकर भड़ास

उन्होंने कहा, 'मेरी सास मुझे ग्लैमरस भूमिकाओं में पसंद करती हैं। उन्होंने मुझे ‘फेवीकोल’ गाने (दंबग-2 ) में पसंद किया। वह गीत और नृत्य पसंद करती हैं, इसलिए वह हमेशा कहती हैं कि मुझे सेक्सी और ग्लैमरस दिखना चाहिए।' करीना कपूर ने आगे कहा, 'मेरे ख्याल से यह कॉम्प्लीमेंट है, क्याेंकि शादी के बाद भी ग्लैमरस दिखना..मुझे यह पसंद है।'

'बजरंगी भाईजान' के क्लाइमेक्स को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

उन्होंने यह भी कहा कि घर और करियर को साथ-साथ लेकर चलने के मामले में वह अपनी सास शर्मिला टैगोर से प्रेरणा लेती हैं। उन्होंने कहा, 'वह मेरी प्रेरणा हैं, क्योंकि शादी और बच्चे होने के बाद भी उन्होंने करियर जारी रखा। उन्होंने बड़े सुपरस्टार और फिल्मकारों के साथ काम किया। ऐसा करना मेरे लिए भी महत्वपूर्ण है। परिवार और करियर साथ-साथ लेकर चलने में वह मेरी हमेशा प्रेरणा होंगी।'

श्रीदेवी फिल्म 'पुली' में बनीं क्वीन, देखें इसका धमाकेदार टीजर

करीना कपूर ने यह भी कहा, 'मैं उनकी कमी फिल्मों में महसूस करती हूं। मैं हेमा मालिनीजी और अपनी सास की बड़ी प्रशंसक रही हूं। मेरा मानना है कि वे महान अदाकाराएं हैं।' आपको बता दें कि करीना कपूर की अगली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ है, जिसमें वह सलमान खान के साथ नजर आएंगी।