विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिया के खतों ने पुलिस को उलझन में डाला

By Edited By:
Updated: Tue, 18 Jun 2013 11:02 AM (IST)

मौत को गले लगाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान के खतों ने पुलिस को उलझन में डाल दिया है। इनमें एक पत्र जिया की मां राबिया ने पुलिस को सौंपा था जबकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई,(आसिरा तरन्नुम)। मौत को गले लगाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान के खतों ने पुलिस को उलझन में डाल दिया है। इनमें एक पत्र जिया की मां राबिया ने पुलिस को सौंपा था जबकि दूसरा पत्र सूरज पंचोली के जुहू स्थित घर से बरामद किया गया था। पुलिस अब जिया की लिखावट की पुष्टि के लिए विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सूरज के घर से मिले पत्र को पुलिस जिया द्वारा लिखा मान रही है। दोनों परिवारों से मिले अलग-अलग खतों की प्रामाणिकता को लेकर पुलिस उलझन में है। सूरज के घर से मिले खत में नफीसा नाम से दस्तखत है, जबकि राबिया द्वारा सौंपे गए खत में किसी का हस्ताक्षर नहीं है।

जिया व सूरज के मित्र का कहना है कि दोनों चिट्ठियों की लिखावट और भाषा में अंतर दिखता है। इस बीच, खबर आ रही है कि जिया का परिवार लंदन रवाना होने वाला है। राबिया के ब्वायफ्रैंड टॉम थॉमस ने कहा है कि हम भी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अगर दोनों खतों की लिखावट अलग हुई तो भी आगे कानूनी कार्रवाई होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर